1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG v AUS, 1st ODI : जीत के बाद कप्तान फिंच ने मार्श और मैक्सवेल की जमकर तारीफ की

ENG v AUS, 1st ODI : जीत के बाद कप्तान फिंच ने मार्श और मैक्सवेल की जमकर तारीफ की

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 12, 2020 10:37 am IST,  Updated : Sep 12, 2020 11:03 am IST

मेहमान ऑस्ट्रेलिया ने मैनचेस्टर में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड को 19 रनों से मात दे दी। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

ENG v AUS, 1ेst ODI : जीत के बाद...- India TV Hindi
ENG v AUS, 1ेst ODI : जीत के बाद कप्तान फिंच ने मार्श और मैक्सवेल की जमकर तारीफ की Image Source : GETTY

मेहमान ऑस्ट्रेलिया ने मैनचेस्टर में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड को 19 रनों से मात दे दी। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को 295 रनों का लक्ष्य दिया था लेकिन इंग्लैंड की टीम सैम बिलिंग्स के शतक के बावजूद 50 ओवर में सिर्फ 294 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल मार्श  ने 73 और मैक्सवेल ने 77 रन की पारी खेली।

इस जीत से ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच काफी खुश नजर आए और उन्होंने मार्श और मैक्सवेल की साझेदारी की जमकर तारीफ की। फिंच ने कहा, "यह एक अच्छी शुरुआत थी। उन्होंने नई गेंद के साथ अच्छी गेंदबाजी की। कुल मिलाकर यह क्रिकेट का अच्छा मैच था। यह एक शानदार साझेदारी (मार्श और मैक्सवेल) थी, उन्होंने स्मार्ट और परिपक्व पारी खेली। मैंने उस विकेट पर सोचा, अगर हमने अच्छी गेंदबाजी की तो हमें पता था कि हमारे पास एक मौका है। मुझे भरोसा था कि हम उन्हें हरा देंगे।"

IPL 2020 : टी20 क्रिकेट में इस समय कौन सा स्पिन गेंदबाज है सर्वश्रेष्ठ, KKR मेंटर हसी ने बताया नाम

इस मैच में इंग्लैंड की ओर से युवा बल्ल्लेबाज सैम बिलिंग्स ने शानदार शतक जड़ा लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जोश हेजलवुड और एडम जैम्पा की गेंदबाजी के सामने इंग्लिश बल्लेबाज टिक नहीं सके और इस तरह इंग्लैंड 19 रनों से मुकाबला हार गया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्पिन गेंदबाज एडम जैम्पा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट जबकि जोश हेजलवुड ने 3 विकेट अपने नाम किए।

इस हार के बाद इंग्लैंड कप्तान इयोन मॉर्गन ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी की तारीफ करते हुए कहा, "ऑस्ट्रेलिया ने बहुत ही शानदार गेंदबाजी की। जिसके चलते हम मैच में वापसी नहीं कर पाए। हमें ऐसा लगता है कि इस रन चेस में हमें कुछ और साझेदारी बनानी थी।"

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 294 बनाए। जवाब में मेजबान इंग्लैंड टीम 275 रनों पर सिमट गई। वनडे सीरीज का दूसरा मैच भी इसी मैदान पर 13 सितंबर को खेला जाएगा, जिसमें इंग्लैंड की टीम वापसी करना चाहेगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल