1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG vs AUS, 1st ODI : इंग्लैंड ने जीता टॉस, ऑस्ट्रेलिया को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता

ENG vs AUS, 1st ODI : इंग्लैंड ने जीता टॉस, ऑस्ट्रेलिया को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 11, 2020 05:39 pm IST,  Updated : Sep 11, 2020 05:39 pm IST

तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी के बुलाया है।

ENG vs AUS, 1st ODI  England, Australia, cricket - India TV Hindi
ENG vs AUS, 1st ODI   Image Source : GETTY

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने शुक्रवार को यहां ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे पहले वनडे मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों के बीच यह 150वां वनडे मैच है, जिसमें ऑस्ट्रलिया ने अब तक 82 और इंग्लैंड ने 62 मैच जीते हैं। वहीं, दो मैच टाई रहा है जबकि तीन मैचों का कोई परिणाम नहीं आया है।

इंग्लैंड ने हाल में तीन मैचों की टी 20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से मात दी है और अब उसकी कोशिश वनडे सीरीज में भी बढ़त लेने की होगी।d

यह भी पढ़ें- युवराज सिंह के संन्यास वापस लेने के फैसले पर गौतम गंभीर ने दी अपनी प्रतिक्रिया

इससे पहले लिमिटेड ओवरों के सीरीज में इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान को करारी मात दी थी। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए यह चिंता की बात जरूर होगी। क्योंकि टी-20 में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था।

ऑस्ट्रेलिया से पहले इंग्लैंड की टीम वेस्टइंडीज और पाकिस्तान भिर चुकी है और दोनों ही टीमों को मेजबान ने अपने घर में धूल चटाया है।

यह भी पढ़ें- IPL 2020 : उथप्पा ने माना, 18 साल का ये युवा बल्लेबाज राजस्थान रॉयल्स के लिए मचा सकता है धमाल

टीमें :

इंग्लैंड : जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, इयोन मोर्गन (कप्तान), सैम बिलिंग्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), मोइन अली, क्रिस वोक्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, मार्क वुड

ऑस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, मार्कस स्टोइनिस, मार्नस लाबुशैन, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, एडम जम्पा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल