1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया में पहली बार एक साथ खेलते नजर आ सकते हैं ये दो भाई, जानें इन्हें

टीम इंडिया में पहली बार एक साथ खेलते नजर आ सकते हैं ये दो भाई, जानें इन्हें

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 01, 2018 02:10 pm IST,  Updated : Jul 01, 2018 02:10 pm IST

ये पहली बार है जब हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या एक साथ टीम इंडिया में चुने गए हैं।

क्रुणाल और हार्दिक...- India TV Hindi
क्रुणाल और हार्दिक पंड्या

इंग्लैंड दौरे पर गई टीम इंडिया के लिए जहां चोटिल खिलाड़ी सिरदर्दी का कारण बने हुए हैं। तो वहीं, पंड्या भाइयों के लिए सिरदर्दी फायदेमंद साबित हो रही है। अब आप सोच रहे होंगे कि चोटिल खिलाड़ियों के बाहर होने से भला पंड्या भाइयों का लेना-देना है। तो आपको बता दें कि वॉशिंगटन सुंदर की जगह भारतीय टीम में टी20 सीरीज के लिए क्रुणाल पंड्या को शामिल किया गया है। इस तरह से ये पहली बार है जब ये दोनों भाई एक ही समय में एक साथ टीम इंडिया का हिस्सा होंगे। हार्दिक पंड्या तो पहले से ही भारतीय टीम के लिए खेल रहे हैं। लेकिन ये पहला मौका है जब दोनों भाई एक साथ खेलते नजर आएंगे।

आपको बता दें कि क्रुणाल पंड्या को वॉशिंगटन सुंदर की जगह भारतीय टीम में जगह दी गई है। पहले सुंदर को इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया था। लेकिन फिर सुदर के चोटिल होने के कारण क्रुणाल को टी20 सीरीज के लिए बुला लिया गया। क्रुणाल को अगर टी20 टीम में जगह मिलती है तो ये उनका डेब्यू होगा और वो पहली बार नीली जर्सी में भारत के लिए खेलते दिखेंगे।

क्रुणाल पंड्या अपने छोटे भाई की तरह ऑल राउंडर हैं। लेकिन हार्दिक तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हैं और क्रुणाल स्पिन गेंदबाज ऑल राउंडर हैं। दोनों भाइयों में एक बात खास है कि दोनों बेहद आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और आखिरी ओवरों में जमकर धूम मचाते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल