1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG vs IND : क्वारंटीन पूरा कर टीम इंडिया के साथ जुड़े पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव

ENG vs IND : क्वारंटीन पूरा कर टीम इंडिया के साथ जुड़े पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 14, 2021 08:06 pm IST,  Updated : Aug 14, 2021 08:06 pm IST

यह दोनों बल्लेबाज श्रीलंका दौरे पर गयी सीमित ओवरों की भारतीय टीम में शामिल थे, जहां सूर्यकुमार एकदिवसीय श्रृंखला में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गये थे।   

ENG vs IND: Prithvi Shaw and Suryakumar Yadav joined Team India after completing Quarantine- India TV Hindi
ENG vs IND: Prithvi Shaw and Suryakumar Yadav joined Team India after completing Quarantine Image Source : TWITTER/@BCCI

लंदन। इंग्लैंड के मौजूदा दौरे के लिए टेस्ट टीम में शामिल युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव यहां लॉर्ड्स में भारतीय टीम में शामिल हो गए हैं। 

बीसीसीआई की मीडिया टीम ने बताया, ‘‘पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव ने पृथकवास की अवधि पूरी कर ली है और लॉर्ड्स में टीम से जुड़ गये हैं।’’ 

सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल, ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर और तेज गेंदबाज अवेश खान के चोटों के कारण मौजूदा दौरे से बाहर होने के बाद बीसीसीआई ने उनकी जगह शॉ और सूर्यकुमार को टीम में शामिल किया था। 

यह दोनों बल्लेबाज श्रीलंका दौरे पर गयी सीमित ओवरों की भारतीय टीम में शामिल थे, जहां सूर्यकुमार एकदिवसीय श्रृंखला में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गये थे। 

इंग्लैंड दौरे के लिए स्टैंड-बाय के रूप में शामिल बंगाल के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को भी भारत की मुख्य टीम में शामिल किया गया है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल