1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Eng vs Pak : पाकिस्तान के खिलाफ अंतिम मैच में चोटिल हुआ इंग्लैंड का ये बल्लेबाज, कंधे का होगा स्कैन

Eng vs Pak : पाकिस्तान के खिलाफ अंतिम मैच में चोटिल हुआ इंग्लैंड का ये बल्लेबाज, कंधे का होगा स्कैन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 25, 2020 10:43 am IST,  Updated : Aug 25, 2020 10:43 am IST

एजिस बाउल में खेले जा रहे मैच में 22 साल के ओली पोप चोटिल हो गए। जिसके बाद उनकी जगह मैदान में फील्डिंग करने जेम्स ब्रेके उतरे।

Ollie Pope- India TV Hindi
Ollie Pope Image Source : GETTY

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के अंतिम टेस्ट मैच के चौथे दिन उनके बल्लेबाज ओली पोप चार रन बचाने के चक्कर में चोटिल हो गए। बाउंड्री की तरफ जाती गेंद को स्लाइड कर रोकने के चलते उनका कंधा डिसलोकेट हो गया जिसके बाद अब उन्हें स्कैनिंग के लिए भेजा जा रहा है। इससे पहले भी पिछले साल इसी समय उन्हें इस चोट से पार पाना पड़ा था जब वो अपनी काउंटी टीम सर्रे के लिए खेल रहे थे। हलांकि अब वो पांचवे दिन भी मैदान में नजर नहीं आएंगे।

एजिस बाउल में खेले जा रहे मैच में 22 साल का ये बल्लेबाज चोटिल हो गया। जिसके बाद उनकी जगह मैदान में फील्डिंग करने जेम्स ब्रेके उतरे। ईएसपीऍन क्रिकिंफो से बातचीत में इंग्लैंड कोच क्रिस सिल्वरवुड ने पोप के चोट की जानकारी देते हुए कहा, "उनका कन्धा एक बार फिर से डिसलोकेट हो गया है। जिसके चलते उन्हें स्कैन के लिए भेजा जा रहा है। जैसा कि हम सभी जानते हैं उन्हें ऐसा पहले भी हो चुका है।"

वहीं मैच की बात करें तो बारिश और खराब रोशनी की वजह से इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन का खेल बार बार बाधित हुआ और समय से पहले खेल रोके जाने तक पाकिस्तान ने फॉलोआन खेलते हुए दो विकेट खोकर 100 रन बना लिये थे। पूरे दिन में 56 ओवर ही फेंके जा सके। पाकिस्तान की टीम अभी भी इंग्लैंड के पहली पारी के स्कोर आठ विकेट पर 583 रन (घोषित) के स्कोर से 210 रन पीछे है और उसके आठ ही विकेट बाकी है। 

पाकिस्तान ने पहली पारी में 273 रन बनाये थे। चौथे दिन के आखिर में कप्तान अजहर अली 29 और बाबर आजम चार रन बनाकर खेल रहे हैं। जो पांचवे दिन पाकिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी करने उतरेंगे। ऐसे में इंग्लैंड को जीत के लिए जहां 8 विकेट और लेने है वहीं पाकिस्तान को अगर मैच ड्रा कराना है तो पूरे दिन बल्लेबाजी करनी होगी। हलांकि बारिश पाक टीम की जरूर हार बचाने में मदद कर सकती है। 

बता दें कि तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड 1-0 से आगे हैं। पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद दूसरा टेस्ट मैच बारिश से धुलकर ड्रा हो गया था। ऐसे में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के लिए अंक हासिल करने के उद्देश्य से इंग्लैंड इस मैच को जरूर अपने नाम करना चाहेगा। जबकि मैच ड्रा  होता है तो भी सीरीज इंग्लैंड के नाम ही रहेगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल