1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय महिला टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का एलान, इस खिलाड़ियों की हुई वापसी

भारतीय महिला टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का एलान, इस खिलाड़ियों की हुई वापसी

 Edited By: Bhasha
 Published : Jul 06, 2021 10:18 pm IST,  Updated : Jul 06, 2021 10:18 pm IST

डैनी और मैडी की 14 सदस्यीय टीम में वापसी हुई है जबकि केट क्रॉस और लॉरेन विनफील्ड हिल अपनी क्षेत्रीय टीमों की ओर से खेलने के लिए वापस लौटेंगी और इस सप्ताहांत होने वाले चार्लोट एडवर्ड्स कप के लिए उपलब्ध रहेंगी। 

cricket, India vs England, Sports- India TV Hindi
England cricket team  Image Source : GETTY

आक्रामक बल्लेबाज डैनी वायट और मैडी विलियर्स की भारत के खिलाफ नौ जुलाई से नॉर्थम्पटन में शुरू हो रही तीन महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला के लिए इंग्लैंड की टीम में वापसी हुई है। दूसरा टी20 मुकाबला 11 जुलाई को होव जबकि तीसरा और अंतिम मैच 14 जुलाई को चेम्सफोर्ड में खेला जाएगा।

डैनी और मैडी की 14 सदस्यीय टीम में वापसी हुई है जबकि केट क्रॉस और लॉरेन विनफील्ड हिल अपनी क्षेत्रीय टीमों की ओर से खेलने के लिए वापस लौटेंगी और इस सप्ताहांत होने वाले चार्लोट एडवर्ड्स कप के लिए उपलब्ध रहेंगी।

इंग्लैंड की मुख्य कोच लिसा नाइटले ने कहा, ‘‘हमने टेस्ट और एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय दोनों में अच्छा क्रिकेट खेला और हमने अंतरराष्ट्रीय टी20 श्रृंखला के लिए मजबूत टीम चुनी है। कई प्रारूप वाली इस सीरीज में हम 6-4 से आगे हैं और जीत के लिए कड़ा प्रयास करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘तीसरे एक दिवसीय में हमने संभवत: अपना सर्वश्रेष्ठ खेल नहीं दिखाया इसलिए मैं चाहूंगी कि पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में हम कोई मौका नहीं दें।’’

टीम इस प्रकार है: हीथर नाइट (कप्तान), टैमी ब्युमोंट, कैथरीन ब्रंट, फ्रेया डेविस, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, टैश फरांट, सारा ग्लेन, एमी जोन्स, नेट स्किवर, आन्या श्रबसोल, मैडी विलियर्स, फ्रेन विल्सन और डैनी वायट।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल