1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर मार्कस ट्रेस्कोथिक इंग्लैंड के बल्लेबाजी कोच नियुक्त

पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर मार्कस ट्रेस्कोथिक इंग्लैंड के बल्लेबाजी कोच नियुक्त

 Reported By: IANS
 Published : Mar 01, 2021 05:49 pm IST,  Updated : Mar 01, 2021 05:49 pm IST

इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज मार्कस ट्रेस्कोथिक को टीम का नया एलीट बल्लेबाजी कोच बनाया गया है। 

पूर्व इंग्लिश...- India TV Hindi
पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर मार्कस ट्रेस्कोथिक इंग्लैंड के बल्लेबाजी कोच नियुक्त Image Source : GETTY IMAGES

लंदन| इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज मार्कस ट्रेस्कोथिक को टीम का नया एलीट बल्लेबाजी कोच बनाया गया है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। ट्रेस्कोथिक अब समरसेट के सहायक कोच पद से इस्तीफा देंगे और मार्च के मध्य में नए पद का कार्य संभालेंगे। बल्लेबाजी कोच का पद 2019 में मार्क रामप्रकाश के जाने के बाद से खाली था।

महज 20 लाख में केकेआर ने खरीदा यह तूफानी बल्लेबाज जो विजय हजारे ट्रॉफी मचा रहा है धमाल

गेंदबाजी विभाग में जोन लुइस और जीतन पटेल को क्रमश: तेज गेंदबाजी और स्पिन गेंदबाजी कोच बनाया गया है। पटेल टीम के साथ पिछले 18 महीने से सलाहकार के रुप में जुड़े थे और हाल ही में उन्होंने फुल टाइम पद पर काम करने की इच्छा जाहिर की थी।

लुइस राष्ट्रीय टीम के साथ नई भूमिका के लिए लायंस के मुख्य कोच का पदभार छोड़ेंगे। ईसीबी के परफॉरमेंस निदेशक मो बोबात ने कहा, "ट्रेस्कोथिक, लुइस और पटेल ने उच्च स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित की है। इन लोगों पर मौजूदा और भविष्य के खिलाड़ियों को तैयार करने की जिम्मेदारी होगी।"

भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने से फिर चूक सकते हैं वरुण चक्रवर्ती, जानिए कारण

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल