1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वनडे में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को फिर हराया, अब नज़र व्हाइटवॉश पर

वनडे में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को फिर हराया, अब नज़र व्हाइटवॉश पर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 02, 2016 07:55 am IST,  Updated : Sep 02, 2016 07:55 am IST

लीड्स: इंग्लैंड ने गुरुवार को यहां चौथे वनडे में पाकिस्तान को चार विकेट से हरा दिया। मेज़बान ने 247 का लक्ष्य 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया और अब उसकी नज़र होगी पांच मैचों की

Ben Stokes- India TV Hindi
Ben Stokes

लीड्स: इंग्लैंड ने गुरुवार को यहां चौथे वनडे में पाकिस्तान को चार विकेट से हरा दिया। मेज़बान ने 247 का लक्ष्य 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया और अब उसकी नज़र होगी पांच मैचों की सिरीज़ में पाकिस्तान का सूपड़ा साफ करने पर। मोहम्मद इरफ़ान की घातक गेंदबाज़ी के सामने एक समय इंग्लैंड मुसीबत में फंस गई थी और उसके चार विकेट 72 रन पर गिर गए थे लेकिन फिर बेन स्टोक्स और जॉनी बैरस्टो ने 103 रन की साझेदारी कर जीत की नींव डाली।

ग़ौरतलब है कि तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने वनडे में सर्वोच्च स्कोर बनाने का श्रीलंका का रिकॉर्ड तोड़ा था। उसने 444 रन बनाए थे और पाकिस्तान को भारी शिकस्त दी थी।

पाकिस्तान ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन फिर से वह अच्छी शुरूआत हासिल करने में नाकाम रहा और इसके बाद भी उसकी तरफ से कोई बड़ी साझेदारी नहीं निभायी गयी। उसके लिये केवल एक अर्धशतकीय साझेदारी बनी जो वसीम ने आठवें विकेट के लिये हसन अली के साथ निभायी। इसमें हसन अली का योगदान केवल नौ रन का था। जोर्डन ने शार्जील खान (16) को आउट करके इंग्लैंड को पहली सफलता दिलायी। दूसरे सलामी बल्लेबाज समी असलम भी 24 रन का ही योगदान दे पाये। बाबर आजम (12) और सरफराज अहमद (12) भी बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे। अजहर ने एक छोर संभाले रखा लेकिन आखिर में राशिद की गेंद पर लांग आफ पर आसान कैच देकर पवेलियन लौटे।

इसके पहले कप्तान अजहर अली की सधी हुई पारी और इमाद वसीम के तेजतर्रार अर्धशतक से पाकिस्तान ने नियमित अंतराल में विकेट गंवाने के बावजूद आठ विकेट पर 247 रन बना लिये। अजहर ने 104 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 80 रन बनाये जबकि वसीम ने आखिरी क्षणों में 41 गेंदों पर नाबाद 57 रन की पारी खेली जिसमें सात चौके और एक छक्का शामिल है। लेग स्पिनर आदिल राशिद इंग्लैंड के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 47 रन देकर तीन विकेट लिये। मोईन अली और क्रिस जोर्डन ने दो-दो विकेट हासिल किये।

इंग्लैंड पांच मैचों की श्रृंखला में पहले ही 4-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है लेकिन अब उसकी निगाह अपने वनडे इतिहास में दूसरी बार किसी श्रृंखला में 5-0 से क्लीन स्वीप करने पर टिकी हैं। उसने इससे पहले 2001 में जिम्बाब्वे को उसकी सरजमीं पर इस अंतर से हराया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

ODI