1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंकाई बल्लेबाज को नॉटआउट दिए जाने पर रूट ने अंपायर पर उतारा गुस्सा, ICC से मिली ये सजा

श्रीलंकाई बल्लेबाज को नॉटआउट दिए जाने पर रूट ने अंपायर पर उतारा गुस्सा, ICC से मिली ये सजा

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 16, 2018 07:34 am IST,  Updated : Nov 16, 2018 07:34 am IST

दिलरुवान परेरा को नॉटआउट दिए जाने के बाद रूट ने जमीन पर किक मारना शुरू कर दिया। 

मोइन अली और जो रूट- India TV Hindi
मोइन अली और जो रूट Image Source : GETTY IMAGES

दुबई: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अंपायर के फैसले पर असहमति जताने पर इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट को फटकार लगाई है। आईसीसी ने रूट के खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया है। रूट को पल्लेकल क्रिकेट स्टेडियम में मेजबान श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को आईसीसी की आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया। 

इंग्लिश कप्तान ने श्रीलंका की पहली पारी के 76वें ओवर में मैदानी अंपायर मरैस एरासमस के मोइन अली की गेंद पर दिलरुवान परेरा को नॉटआउट दिए जाने के बाद जमीन पर किक मारना शुरू कर दिया। 

इसके बाद मैच रेफरी ने उन्हें आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी माना। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल