1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सुपर ओवर में हारा पाकिस्तान, इंग्लैंड ने 3-0 से जीती टी20 सीरीज

सुपर ओवर में हारा पाकिस्तान, इंग्लैंड ने 3-0 से जीती टी20 सीरीज

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 01, 2015 12:51 pm IST,  Updated : Dec 01, 2015 12:53 pm IST

शारजाह: तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स के बेहतरीन आखिरी ओवर के दम पर इंग्लैंड ने तीसरा और आखिरी टी20 क्रिकेट मैच सुपर ओवर में जीतकर पाकिस्तान का 3-0 से सफाया कर दिया। वोक्स ने आखिरी ओवर

सुपर ओवर में जीता...- India TV Hindi
सुपर ओवर में जीता इंग्लैंड, पाक का सूपड़ा साफ

शारजाह: तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स के बेहतरीन आखिरी ओवर के दम पर इंग्लैंड ने तीसरा और आखिरी टी20 क्रिकेट मैच सुपर ओवर में जीतकर पाकिस्तान का 3-0 से सफाया कर दिया। वोक्स ने आखिरी ओवर में पहली दो गेंदों पर सात रन दिये लेकिन आखिरी गेंद पर मैच टाई कराने में कामयाब रहे । पाकिस्तान 155 रन के लक्ष्य का पीछा नहीं कर सका ।

क्रिस जोर्डन के सुपर ओवर में पाकिस्तान तीन रन ही बना सका । इंग्लैंड ने सिर्फ चार गेंद में लक्ष्य हासिल करके श्रृंखला जीत ली । इस जीत से इंग्लैंड टी20 रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गया जबकि पाकिस्तान दूसरे से छठे स्थान पर खिसक गया । इंग्लैंड ने पहला मैच 14 रन से और दूसरा तीन रन से जीता था ।

इससे पहले पाकिस्तान के लिये शोएब मलिक ने 54 गेंद में 75 रन बनाये । उन्होंने शाहिद अफरीदी के साथ छठे विकेट के लिये 38 गेंद में 63 रन भी जोड़े । दोनों उस समय क्रीज पर आये थे जब पाकिस्तान के पांच विकेट 65 रन पर गिर चुके थे । मलिक ने अपनी पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाये । टास जीतकर बल्लेबाजी चुनने वाले इंग्लैंड के लिये जेम्स विंस ने 46 और वोक्स ने 37 रन बनाये थे ।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल