1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एलन डोनाल्ड ने भारत, ऑस्ट्रेलिया को नहीं बल्कि इंग्लैंड को बताया क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने का दावेदार

एलन डोनाल्ड ने भारत, ऑस्ट्रेलिया को नहीं बल्कि इंग्लैंड को बताया क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने का दावेदार

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 31, 2018 06:59 pm IST,  Updated : May 31, 2018 06:59 pm IST

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप इस बार इंग्लैंड की मेजबानी में खेला जाना है।

ऑस्ट्रेलिया और भारतीय...- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलिया और भारतीय खिलाड़ी

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप को अब बस एक साल से भी कम का समय बाकी रह गया है। हर टीम विश्व कप को जीतने के लिए जी-जान लगा देंगी। हर बार की तरह इस बार भी 2019 विश्व कप जीतने का दावेदार भारत, ऑस्ट्रेलिया को माना जा रहा है। लकिन दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी एलन डोनाल्ड की मानें तो अगला विश्व कप इंग्लैंड जीत सकता है। आपको बता दें कि इंग्लैंड की टीम फिलहाल आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहले नंबर पर है और उन्हीं के घर पर अगला 2019 विश्व कप होना भी है। डोनाल्ड ने अपने बयान में कहा, 'अगर कभी उनके पास विश्व कप जीतने का मौका है तो वो अब है। जिस तरह से वो अब वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं वो शानदार है। उनका आक्रामक खेल हर किसी को अपना मुरीद बना रहा है। वो जिस तरह से खेल रहे हैं उसे देखकर लग रहा है कि वो इस बार खिताब जीतने के सबसे बड़े दावेदार हैं।'

डोनाल्ड ने ये भी कहा कि एबी डी विलियर्स के संन्यास ने दक्षिण अफ्रीका के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं। डोनाल्ड ने कहा, 'डी विलियर्स टीम का सबसे बड़ा हथियार थे। दक्षिण अफ्रीका वर्ल्ड कप में हमेशा अच्छा करती है और दूसरी टीमों को चुनौती देती है। मैं ये नहीं कह सकता कि दक्षिण अफ्रीका की टीम इस बार वर्ल्ड कप नहीं जीत सकती।' आपको बता दें कि डी विलियर्स ने आईपीएल के बाद संन्यास का ऐलान कर दिया था। हालांकि उनका ये फैसला कई लोगों को रास नहीं आया था।

इस बार का विश्व कप इंग्लैंड की धर्ती पर होना है। विश्व कप 30 मई से खेला जाएगा और इसमें 10 देश भाग लेंगे। तय समय तक आईसीसी वनडे रैंकिंग के टॉप-8 में रहने वाली टीमों ने अपने आप ही विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया था। वहीं, बाकी 2 जगहों के लिए आईसीसी क्वालीफायर आयोजित किया गया था। जिसके जरिए वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान की टीम ने विश्व कप में जगह बनाई।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल