1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दूसरे टेस्ट में जीत के लिए पीटरसन ने एंडरसन या ब्रॉड में से किसी एक को बाहर करने की दी सलाह

दूसरे टेस्ट में जीत के लिए पीटरसन ने एंडरसन या ब्रॉड में से किसी एक को बाहर करने की दी सलाह

 Reported By: IANS
 Published : Jan 02, 2020 10:11 am IST,  Updated : Jan 02, 2020 10:11 am IST

पूर्व कप्तान केविन पीटरसन को लगता है कि इंग्लैंड को दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच को जीतने के लिए जेम्स एंडरसन या स्टुअर्ट ब्रॉड में से किसी एक को बाहर करना होगा। 

दूसरे टेस्ट में जीत के...- India TV Hindi
दूसरे टेस्ट में जीत के लिए पीटरसन ने एंडरसन या ब्रॉड में से किसी एक को बाहर करने की दी सलाह  Image Source : GETTY IMAGES

केपटाउन| पूर्व कप्तान केविन पीटरसन को लगता है कि इंग्लैंड को दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच को जीतने के लिए जेम्स एंडरसन या स्टुअर्ट ब्रॉड में से किसी एक को बाहर करना होगा। दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच शुक्रवार से न्यूलैंडस में शुरू हो रहा है।

पीटरसन ने ट्वीट किया, "अगर इंग्लैंड को मैच जीतना है तो उसे न्यूलैंडस में ब्रॉड या एंडरसन को बाहर कर एक अतिरिक्त बल्लेबाज को खेलाना होगा।" 

इससे पहले, मंगलवार को इंग्लैंड के कोच क्रिस सिल्वरवुड ने भी ऐसे संकेत दिए थे कि इन दोनों अनुभवी खिलाड़ियों में से किसी एक को बाहर बैठा स्पिनर के लिए जगह बनाई जा सकती है। इंग्लैंड को दक्षिण अफ्रीका ने पहले मैच में 107 रनों से मात दी थी। वहीं मेहमान टीम अपने खिलाड़ियों की बीमारी से भी परेशान है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल