1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड को मैच बचाने के लिए बल्लेबाजी हीरो की जरूरत : ब्रॉड

इंग्लैंड को मैच बचाने के लिए बल्लेबाजी हीरो की जरूरत : ब्रॉड

 Reported By: IANS
 Published : Feb 02, 2019 05:34 pm IST,  Updated : Feb 02, 2019 05:34 pm IST

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा कि अगर उनकी टीम को यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में हार से बचना है तो किसी न किसी बल्लेबाज को हीरो बनकर उभरना होगा। 

Stuart Broad- India TV Hindi
Stuart Broad Image Source : AP

एंटिगुआ। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा कि अगर उनकी टीम को यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में हार से बचना है तो किसी न किसी बल्लेबाज को हीरो बनकर उभरना होगा। 

वेस्टइंडीज ने मैच के पहले ही दिन इंग्लैंड को 187 रनों पर समेट दिया था। वहीं मेजबान टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट के नुकसान पर 272 रन बनाते हुए इंग्लैंड पर 85 रनों की अहम बढ़त ले ली है। 

बीबीसी ने ब्रॉड के हवाले से लिखा है, "हमें कोई ऐसा बल्लेबाज चाहिए जो हीरो बनकर उभरे और हमें प्रतिस्पर्धी टोटल तक पहुंचाए। चौथी पारी में उन्हें (विंडीज) दबाव में लाने के लिए हमारे पास पर्याप्त गेंदबाजी है।"

विंडीज ने पहले मैच में इंग्लैंड को 381 रनों से मात देते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली थी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल