1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान से हार झेलने के बाद इंग्लैंड को लगा एक और बड़ा झटका, आई ये बुरी खबर

पाकिस्तान से हार झेलने के बाद इंग्लैंड को लगा एक और बड़ा झटका, आई ये बुरी खबर

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : May 31, 2018 04:55 pm IST,  Updated : May 31, 2018 04:55 pm IST

पाकिस्तान की टीम पहला टेस्ट मैच नौ विकेट से जीत कर दो मैचों की सीरीज में 1-0 बढ़त बनाए हुई है। 

इंग्लैंड VS पाकिस्तान- India TV Hindi
इंग्लैंड VS पाकिस्तान

लंदन: इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स का चोट के चलते पाकिस्तान के साथ शुक्रवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में खेलना संदिग्ध माना जा रहा है। वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइंफो के अनुसार, स्टोक्स बुधवार को अभ्यास के दौरान क्षेत्ररक्षण करते समय चोटिल हो गए थे। इंग्लैंड की मेडिकल टीम अब उनके चोट की जांच करेगी और फिर आगे की स्थिति के बारे में जानकारी देगी। 

स्टोक्स के चोटिल होने से क्रिस वोक्स को अंतिम एकादश में मौका मिल सकता है। लॉर्ड्स टेस्ट मैच में वह 12वें खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल थे। 

पाकिस्तान की टीम पहला टेस्ट मैच नौ विकेट से जीत कर दो मैचों की सीरीज में 1-0 बढ़त बनाए हुई है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल