1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड की टीम विश्व कप व एशेज जीत सकती है : जाइल्स

इंग्लैंड की टीम विश्व कप व एशेज जीत सकती है : जाइल्स

 Reported By: IANS
 Published : Jan 11, 2019 09:13 pm IST,  Updated : Jan 11, 2019 09:13 pm IST

इंग्लैंड के पूर्व स्पिन गेंदबाज एशले जाइल्स का मानना है कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस वर्ष विश्व कप और एशेज का खिताब जीतने में सफल हो सकती है। जाइल्स को हाल में इंग्लैंड क्रिकेट का निदेशक नियुक्त किया गया है।

England cricket team- India TV Hindi
England cricket team Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। इंग्लैंड के पूर्व स्पिन गेंदबाज एशले जाइल्स का मानना है कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस वर्ष विश्व कप और एशेज का खिताब जीतने में सफल हो सकती है। जाइल्स को हाल में इंग्लैंड क्रिकेट का निदेशक नियुक्त किया गया है। जाइल्स ने पिछले महीने पूर्व सलामी बल्लेबाज एंड्रयू स्ट्रॉस की जगह ली थी। स्ट्रॉस ने पत्नी को कैंसर की बीमारी के कारण अपना पद छोड़ा है। 

बीबीसी ने जाइल्स के हवाले से बताया, "मुझे विश्वास है कि हम विश्व कप और एशेज जीत सकते हैं। लंबे समय के बाद इस साल हमारे पास सबसे अच्छा मौका है। मैं समझता हूं कि पहले विश्व कप के समय हमारी टीम बदलाव के दौर से गुजर रही होती थीं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है।"

इंग्लैंड इस साल विश्व कप की मेजबानी करेगा। जबकि प्रतिष्ठित एशेज सीरीज आस्ट्रेलिया में खेली जाएगी। 

जाइल्स ने इंग्लैंड की ओर से 54 टेस्ट और 62 वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में 143 और वनडे में 55 विकेट अपन नाम किए थे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल