1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG vs SA : मैच के दिन ही जोफ्रा आर्चर के खेलने पर फैसला लेगी इंग्लैंड की टीम

ENG vs SA : मैच के दिन ही जोफ्रा आर्चर के खेलने पर फैसला लेगी इंग्लैंड की टीम

 Edited By: IANS
 Published : Jan 02, 2020 10:50 pm IST,  Updated : Jan 02, 2020 10:50 pm IST

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के खेलने पर इंग्लैंड की टीम मैनेजमेंट टॉस से ठीक पहले फैसला लेगी।

Jofra Archer,Rory Burns,South Africa,England,South Africa vs England,Newlands,Dom Bess- India TV Hindi
Jofra Archer Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट ने कहा है कि टीम मैनेजमेंट जोफ्रा आर्चर को शुक्रवार से साउथ अफ्रीका के साथ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में खेलने या ना खेलने को लेकर मैच से कुछ देर पहले ही फैसला लेगी। आर्चर ने बुधवार को ज्यादा अभ्यास नहीं किया था। वह दाहिनी कोहनी में तकलीफ के कारण सिर्फ छह गेंद डाल कर ही लौट गए थे।

बीबीसी ने रूट के हवाले से लिखा है, "अभी साफ तौर पर नहीं कह सकते कि जोफ्रा को बदला जाएगा या नहीं, हम कैसे टीम का संतुलन बनाएंगे। उनको दर्द की शिकायत है।"

तेज गेंदबाज मार्क वुड भी अभी मैच फिट नहीं हैं जबकि स्पिनर जैक लीच बीमारी के कारण मैच से पहले ही बाहर हो चुके हैं।

इंग्लैंड के अधिकतर खिलाड़ी इस समय बुखार से जूझ रहे हैं। इंग्लैंड को पहले टेस्ट में हार मिली थी। अब उसकी कोशिश न्यूलैंडस मैदान पर खेले जाने वाले चार मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच को जीत बराबरी करने की है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल