1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: डेब्यू कर रहे सैम कुर्रन ने 1 ओवर में 2 विकेट लेकर बनाया ये खास रिकॉर्ड

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: डेब्यू कर रहे सैम कुर्रन ने 1 ओवर में 2 विकेट लेकर बनाया ये खास रिकॉर्ड

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 24, 2018 05:29 pm IST,  Updated : Jun 24, 2018 05:29 pm IST

इंग्लैंड की टीम ने वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह धो दिया है।

इंग्लैंड की टीम- India TV Hindi
इंग्लैंड की टीम

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांचवें और आखिरी वनडे मैच में इंग्लैंड ने सैम कुर्रन को डेब्यू करने का मौका दिया। कुर्रन ने डेब्डू करते ही दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। कुर्रन 20 साल, 21 दिन की उम्र में इंग्लैंड की तरफ से वनडे में डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने। कुर्रन को पहले दो ओवरों में कोई विकेट नहीं मिल सका। लेकिन तीसरे ओवर में उन्होंने दो विकेट झटक लिए।

तीसरा ओवर फेंकने आए कुर्रन ने पहली गेंद पर पहले कैरे (44) को बटलर के हाथों कैच कराया और इसके बाद उन्होंने उसी ओवर की तीसरी गेंद पर एश्टन एगर (0) को बोल्ड कर दिया। इसके साथ ही कुर्रन के नाम एक और खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। कुर्रन अब इंग्लैंड की तरफ से सबसे कम उम्र में वनडे में विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। कुर्रन ने स्टुअर्ड ब्रॉड को पीछे छोड़कर इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया है।

ब्रॉड के नाम (20 साल, 67 दिन) की उम्र में विकेट लेने का रिकॉर्ड था। लेकिन अब कुरर्न (20 साल, 21 दिन) में विकेट लेकर ब्रॉड को पीछे छोड़ने में कामयाब हो गए। पांचवें वनडे में इंग्लैंड की हालत बेहद खराब नजर आ ही है और खबर लिखे जाने तक टीम ने 181 रन पर ही 7 विकेट खो दिए थे। अगर ऑस्ट्रेलिया इस मैच को हार जाता है तो वो 5 मैचों की सीरीज को 0-5 से हार जाएगा और उसका सूपड़ा साफ हो जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल