1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मैनचेस्टर टेस्ट रद्द होने का असर डब्ल्यूटीसी पर नहीं पड़ेगा

मैनचेस्टर टेस्ट रद्द होने का असर डब्ल्यूटीसी पर नहीं पड़ेगा

 Reported By: IANS
 Published : Sep 09, 2021 10:20 pm IST,  Updated : Sep 09, 2021 10:20 pm IST

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के प्रवक्ता ने कहा, डब्ल्यूटीसी की प्रतिस्पर्धा की शर्तों के तहत, कोविड को गैर-अनुपालन के रूप में पहचाना जाता है। इसका टीम के खेलने में सक्षम होने पर एक महत्वपूर्ण प्रभाव होना चाहिए।

england vs india 5th test Manchester Test cancellation will not affect WTC - India TV Hindi
england vs india 5th test Manchester Test cancellation will not affect WTC  Image Source : GETTY IMAGES

मैनचेस्टर। भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार से ओल्ड ट्रेफोर्ड में होने वाला पांचवां और आखिरी मुकाबला अगर भारतीय सहायक स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव आने के कारण रद्द किया जाता है तो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में इस सीरीज को पांच मैचों के बजाए चार मैचों की माना जाएगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के प्रवक्ता ने कहा, डब्ल्यूटीसी की प्रतिस्पर्धा की शर्तों के तहत, कोविड को गैर-अनुपालन के रूप में पहचाना जाता है। इसका टीम के खेलने में सक्षम होने पर एक महत्वपूर्ण प्रभाव होना चाहिए।

उन्होंने कहा, मैच को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाता है क्योंकि प्रत्येक मैच के लिए अंक दिए जाते हैं और सिस्टम जीते गए अंकों के प्रतिशत पर आधारित होता है।

बुधवार को भारत के सहायक फिजियो योगेश परमार कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिसके बाद पूरे भारतीय दल का गुरुवार सुबह टेस्ट किया गया जिसके नतीजे का इंतजार है।

भारतीय टीम ने मैच के एक दिन पहले अभ्यास सत्र रद्द कर दिया और प्री मैच कांफ्रेंस भी रद्द हो गई। परमार ने हाल ही में रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा जैसे चोटिल खिलाड़ियों का इलाज किया था।

भारत मुख्य कोच रवि शास्त्री, गेंदबाजी कोच भरत अरुण और फील्डिंग कोच आर श्रीधर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद इनके बिना ही चौथे टेस्ट में उतरा था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल