1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG vs NZ : बारिश की भेंट चढ़ा तीसरे दिन का खेल, इंग्लैंड 267 रन पीछे

ENG vs NZ : बारिश की भेंट चढ़ा तीसरे दिन का खेल, इंग्लैंड 267 रन पीछे

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 04, 2021 11:11 pm IST,  Updated : Jun 04, 2021 11:11 pm IST

तीसरे दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ने के बाद उम्मीद है कि चौथे और पांचवें दिन मैच को कुछ ज्यादा समय तक कराया जा सकता है और दोनों दिन 98-98 ओवर फेंके जा सकते हैं।

England, Sports, New Zealand  - India TV Hindi
Eng vs NZ, 1st Test Day 3 Image Source : TWITTER/@ECB

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच यहां लॉर्ड्स मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया और एक भी गेंद डाले बिना दिन का खेल समाप्त करने की घोषणा कर दी गई। इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में दो विकेट पर 111 रन बनाए थे और वह न्यूजीलैड के स्कोर से 267 रन पीछे चल रही है। इंग्लैंड की तरफ से रोरी बर्न्‍स 134 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 59 रन और कप्तान जोए रूट 112 गेंदों पर पांच चौके के सहारे 42 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

आज सुबह से यहां हो रही बारिश के कारण तीसरे दिन का खेल बाधित हुआ और पहले तथा दूसरे सत्र में एक भी गेंद नहीं डाली सकी। बीच-बीच में बारिश रूकने के बाद खेल कराने की संभावना दिखते ही फिर बारिश होने के कारण तीसरे दिन के मैच को कराना संभव नहीं हो सका और अंत में अंपायरों ने स्टंप्स की घोषणा की।

यह भी पढ़ें- WTC फाइनल से पहले हनुमा विहारी ने किया आगाह, टीम इंडिया के लिए चुनौतीपूर्ण होगा इंग्लैंड का वातावरण

तीसरे दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ने के बाद उम्मीद है कि चौथे और पांचवें दिन मैच को कुछ ज्यादा समय तक कराया जा सकता है और दोनों दिन 98-98 ओवर फेंके जा सकते हैं।

इससे पहले, दूसरे दिन न्यूजीलैंड ने डेब्यू टेस्ट खेल रहे सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे के 347 गेंदों पर 22 चौकों और एक छक्के की मदद से 200 रन की शानदार पारी के दम पर 378 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड को पहली पारी में ऑलआउट करने के बाद उतरी इंग्लैंड की शुरूआत अच्छी नहीं रही थी और काइल जैमिसन ने डॉमिनिक सिब्ले को खाता खोले बिना तथा टिम साउदी ने जैक क्राव्ली (2) को पवेलियन भेज मेजबान टीम को शुरूआती झटके दिए थे।

यह भी पढ़ें- लंबी बीमारी के बाद पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी उस्मान खान का निधन

इंग्लैंड को बर्न्‍स और रूट ने शुरूआती झटकों से उबारा था और स्टंप्स तक दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी कर डाली थी। तीसरे दिन का खेल पूरी तरह धूलने के बाद बर्न्‍स और रूट पर चौथे दिन शनिवार को टीम को बढ़त दिलाने की जिम्मेदारी होगी जबकि न्यूजीलैंड की टीम मेजबान टीम को पहली पारी में जल्द समेट कर लीड लेना चाहेगी।

न्यूजीलैंड की ओर से पहली पारी में साउदी और जैमिसन ने अबतक एक-एक विकेट लिए हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल