England vs Pakistan cricket score 2nd Test day 1 Ball to Ball Updates From The Rose Bowl, Southampton
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का पहला दिन बारिश से प्रभावित रहा। मुकाबले में सबसे पहले लंच ब्रेक के दौरान बारिश ने खलल डाली। इसके बाद टी-ब्रेक खत्म के कुछ देर बाद ही फिर से बारिश शुरू हो गया। लगातार बारिश के कारण मैदान काफी गीला हो गया जिसकी वजह से तीसरे सेशन के बांकी बचे खेल को पूरा नहीं किया जा सका।खेल के पहले दिन सिर्फ 45.4 ओवर डाले सके जिसमें पहले बल्लेबाजी कर रही पाकिस्तान की टीम ने पांच विकेट गंवा कर 126 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने की घोषणा तक पाकिस्तान के लिए बाबर आजम 25 और मोहम्मद रिजवान 4 रन बनाकर नाबाद हैं।
वहीं गेंदबाजी में इंग्लैंड के लिए सबसे अधिक जेम्स एंडरसन ने 2 विकेट लिए जबकि स्टुअर्ट ब्रॉड, क्रिस वोक्स और सैम करन को एक-एक विकेट मिला।
PAK 126/5 (45.4)