1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Eng vs Pak , 2nd Test, Highlights : इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट हुआ ड्रॉ, बारिश से रहा प्रभावित मैच

Eng vs Pak , 2nd Test, Highlights : इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट हुआ ड्रॉ, बारिश से रहा प्रभावित मैच

 Written By: India TV Sports Desk
 Updated : Aug 17, 2020 11:01 pm IST

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला गया बारिश से प्रभावित दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। पाकीस्तान की टीम ने अपनी पहली पारी में 236 रन बनाए जबकि खेल के आखिरी दिन इंग्लैंड चार विकेट पर 110 रन ही बना सकी।

England vs Pakistan live cricket score 2nd test day 5 ball to ball updates from The Rose Bowl Southa- India TV Hindi
England vs Pakistan live cricket score 2nd test day 5 ball to ball updates from The Rose Bowl Southampton  Image Source : AP IMAGE

England vs Pakistan 2nd test day 5 ball to ball updates from The Rose Bowl Southampton 

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच एजेस बाउल मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन सोमवार को पहले दो सत्र बारिश में धुल गए। वहीं आखिरी सेशन में इंग्लैंड की टीम को बल्लेबाजी का मौका मिला। मेजबान टीम ने दिन समाप्ति की घोषणा तक 43.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए। इसके कारण मैच का परिणाम ड्रॉ के रूप में आया।

वहीं दूसरे टेस्ट मैच का अधिकतर समय बारिश के कारण प्रभावित रहा जिसके कारण खिलाड़ी अधिकांश समय ड्रेसिंग रूम में ही रहे। 

PAK 236

ENG 110/4 (43.1)

 

Latest Cricket News

England vs Pakistan live cricket score 2nd test day 5 ball to ball updates from The Rose Bowl Southampton

Auto Refresh
Refresh
  • 10:40 PM (IST)
    Posted by Jitendra Kumar

    मैच ड्रॉ !

    इंग्लैंड (110/4) की पारी के 43.1 ओवर के बाद अंपायरों ने दिन समाप्ति की घोषणा कर दी। इसके साथ ही इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला गया दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया।

  • 10:27 PM (IST)
    Posted by Jitendra Kumar

    विकेट !

    इंग्लैंड को लगा चौथा झटका, ओली पोप 9 रन बनाकर हुए आउट।

  • 10:05 PM (IST)
    Posted by Jitendra Kumar

    विकेट !

    पाकिस्तान को मिली तीसरी सफलता, सिबले दो रन बनाकर लौटे पवेलियन।

  • 9:46 PM (IST)
    Posted by Jitendra Kumar

    विकेट !

    इंग्लैंड को लगा दूसरा झटका, जैक क्राउले 53 रन बनाकर हुए आउट।

  • 9:23 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    तेजी से रन बनाता हुआ इंग्लैंड!

    हाथ खोलते हुए सिबली और क्रॉल! दोनों खिलाड़ी अब तेजी से रन बना रहे हैं। क्रॉल 34 और सिबली 28 रन पर पहुंच गए हैं।

  • 9:16 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    चौका!

    ओवर की तीसरी गेंद पर क्रॉल ने यासिर शाह को मिड ऑफ की दिशा में लगाया चौका। उनकी टाइमिंग इतनी अच्छी नहीं थी, लेकिन गेंद बाउंड्री तक पहुंच गई।

  • 9:14 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    गेंदबाजी में बदलाव!

    तेज तर्रार नसीम शाह के बाद अब अटैक पर आए यासिर शाह। अब मैच में थोड़ी स्पिन गेंदबाजी देखने को मिलेगी। देखना होगा कि यासिर यहां विकेट निकाल पाते हैं या नहीं।

  • 9:09 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    पिछले 10 ओवर में बने 21 रन!

    डोमिनिक सिबली और जैक क्रॉल ने मिलकर पिछले 10 ओवरों में इंग्लैंड के लिए 21 रन जोड़े हैं। सिबली 21 और क्रॉल 24 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

  • 9:05 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    नसीम-अफरीदी की जोड़ी!

    नसीम शाह और शाहीन अफरीदी की जोड़ी लगातार 140KMph से अधिक की गति से गेंदबाजी कर रही है, लेकिन दोनों को विकेट नहीं मिल पा रहा है।

  • 8:54 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    चौका!

    19वें ओवर की आखिरी गेंद पर सिबली ने नसीम शाह को थर्ड मैन की दिशा में लगाए चार रन। इसी के साथ इंग्लैंड का स्कोर हुआ 49/1

  • 8:50 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    चौका!

    18वें ओवर की तीसरी गेंद पर सिबली ने गली और स्लिप के बीच से लगाया शानदार चौका। सिंबली का यह पहला चौका है और वह 16 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

  • 8:26 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    गेंदबाजी में बदलाव!

    अफरीदी की जगह अटैक पर आए नसीम शाह, अब देखना होगा कि ये गेंदबाज कैसे अपनी तेज तर्रा गेंदबाजी से इंग्लैंड के बल्लेबाजों को परेशान करता है।

  • 8:18 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    दिन के 50 ओवर बाकी!

    इंग्लैंड की पारी के 11 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और मेजबानों का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 31 रन है। क्रीज पर क्रॉल 21 और सिबली 8 रन बनाकर मौजूद है। दिन के 50 ओवर बाकी है।

  • 8:04 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    चौका!

    आखिरी गेंद पर इस बार क्रॉल ने ऑफ साइड में बटौरे चार रन। अब ये मैच मात्र खिलाड़ियों की प्रैक्टिस के लिए ही रह गया है। क्रॉल 14 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

  • 8:03 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    चौका!

    8वें ओवर की दूसरी शॉट पिच गेंद पर जैक क्रॉल ने मोहम्मद अब्बास को पुल शॉट की मदद से लगाया शानदार चौका।

  • 7:55 PM (IST)
    Posted by Jitendra Kumar

    तीसरे सेशन का खेल हुआ शुरू !

    बारिश के कारण दो सेशन धुलने के बाद टी- ब्रेक के बाद शुरू हुआ खेल।

  • 5:50 PM (IST)
    Posted by Jitendra Kumar

    बारिश के कारण नहीं हो सका पहले सेशन का खेला !

    बारिश के कारण दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन का पहले सेशन का खेल नहीं हो सका है।

  • 3:26 PM (IST)
    Posted by Shubham Pandey

    मैदान गीला होने के चलते देर से शुरू होगा मैच

    दूसरे टेस्ट मैच के पांचवे दिन से पहले रात में बारिश के साथ भयंकर तूफ़ान आने के कारण मैदान काफी गीला है। जिसके चलते मैच का सही समय 03:30 बजे शुरू होना असंभव माना जा रहा है। 

  • 2:09 PM (IST)
    Posted by Shubham Pandey

    पांचवें दिन भी रहेगा बारिश का साया

    इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच ड्रा की और बढ़ चला है। इस मैच के चारों दिन बारिश ने खल डाला जिसके चलते अब मैच ड्रा की ओर बाद चला है। इंग्लैंड की तरफ से डॉम सिबली और जैक क्राली मैदान पर नाबाद हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।