England vs Pakistan 3rd test day 1 ball to ball updates from The Rose Bowl Southampton
युवा बल्लेबाज जॉक क्राउली के बड़े शतक और जोस बटलर के साथ उनकी शतकीय साझेदारी की मदद से इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 332 रन बनाये। क्राउले ने पांचवें ओवर में क्रीज पर कदम रखा और इसके बाद शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश करके अपने करियर का पहला शतक जमाया। वह अभी 171 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने बटलर (नाबाद 87) के साथ पांचवें विकेट के लिये 205 रन की अटूट साझेदारी की है।
332/4 (90)