1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका : बॉक्सिंग डे टेस्ट से बाहर हुए लुंगी एनगिडी

इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका : बॉक्सिंग डे टेस्ट से बाहर हुए लुंगी एनगिडी

 Reported By: IANS
 Published : Dec 16, 2019 03:54 pm IST,  Updated : Dec 16, 2019 03:54 pm IST

सीएसए के मुताबिक नगिदी अब जनवरी 2020 में क्रिकेट में वापसी करेंगे और इससे पहले रिहैब पर रहेंगे।  

Lungi Ngidi, England vs South Africa, South Africa Tour Of England, Cricket News, Cricket News Today- India TV Hindi
England vs South Africa: lungi Ngidi out of boxing day test  Image Source : GETTY IMAGES

जोहांसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज लुंगी नगिदी इंग्लैंड के साथ सेंचुरियन में बॉक्सिंग डे पर शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। नगिदी को हैमस्ट्रिंग इंजरी है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने रविवार को इसकी पुष्टि की। नगिदी को यह चोट एमएसएल टी-20 लीग के दौरान लगी थी।

सीएसए के मुताबिक नगिदी अब जनवरी 2020 में क्रिकेट में वापसी करेंगे और इससे पहले रिहैब पर रहेंगे।

इंग्लैंड टीम चार टेस्ट, तीन वनडे और इतने ही टी-20 मैचों की सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंच रही है। सीरीज की शुरुआत 26 दिसम्बर से सेंचुरियन में होने वाले टेस्ट मैच से होगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल