1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, विश्व कप 2019 मैच 27: कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच स्कोर ऑन हॉटस्टार, जियो टीवी और स्टार स्पोर्ट्स पर

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, विश्व कप 2019 मैच 27: कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच स्कोर ऑन हॉटस्टार, जियो टीवी और स्टार स्पोर्ट्स पर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 21, 2019 07:54 am IST,  Updated : Jun 21, 2019 11:28 pm IST

आईसीसी विश्व कप-2019 का 27वां मैच इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच हेडिंग्ले स्टेडियम लीड्स में खेला जाएगा। जिसमें श्रीलंका को अगर इंग्लैंड को हराना है तो आज मैदान पर कुछ चमत्कारिक प्रदर्शन करना होगा।

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका लाइव मैच स्कोर, क्रिकेट लाइव स्कोर, इंग्लैंड बनाम श्रीलंका हेडिंग्ले लीड्स क्- India TV Hindi
इंग्लैंड बनाम श्रीलंका लाइव मैच स्कोर, क्रिकेट लाइव स्कोर, इंग्लैंड बनाम श्रीलंका हेडिंग्ले लीड्स क्रिकेट लाइव स्कोर अपडेट, वर्ल्ड कप से जुड़े लाइव अपडेट और रोचक खबरें इंडिया टीवी हिंदी पर.

पांच मैचों में चार अंक लेकर अंकतालिका में छठे स्थान पर बैठी हताश श्रीलंका को शुक्रवार को आईसीसी विश्व कप-2019 के अपने अगले मैच में मजबूत टीम और खिताब की होड़ में आगे बढ़ रही मेजबान इंग्लैंड का सामना करना है। दोनों टीमें हेडिंग्ले मैदान पर आमने-सामने होंगी। श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही थी, लेकिन उसे फायदा दो रद्द मैचों से मिला है जो बारिश की भेंट चढ़ गए थे। इन दोनों मैचों से उसे एक-एक अंक मिला अन्यथा श्रीलंका का जो प्रदर्शन है उसे देखकर उससे जीत की उम्मीद बमुश्किल ही की जा सकती है। अपने पिछले मैच में उसे आस्ट्रेलिया से 87 रनों से मात खाने वाली श्रीलंका को अगर इंग्लैंड को हराना है तो उसे कुछ हैरतअंगेज प्रदर्शन ही करना होगा क्योंकि इंग्लैंड की जो फॉर्म है उसे देखकर लगता है कि वह वह श्रीलंका की टीम से मात खा जाएगी। 

यहां जानें मैच से जुड़ी अहम जानकारियां

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका विश्व कप 2019 का 27वां मैच कब खेला जाएगा?

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका विश्व कप 2019 का 27वां मैच 21 जून को खेला जाएगा।

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका विश्व कप 2019 का 27वां मैच कहां खेला जाएगा?

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका विश्व कप 2019 का 27वां मैच हेडिंग्ले स्टेडियम, लीड्स में खेला जायेगा।

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका विश्व कप 2019 के 27वें मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समय के मुताबिक टीवी पर कितने बजे देख सकेंगे?

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका विश्व कप 2019 के 27वें मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समय के मुताबिक शाम 3:00 बजे से लाइव देख सकेंगे।

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका विश्व कप 2019 का 27वां मैच किस टीवी चैनल पर देख सकेंगे?

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका विश्व कप 2019 का 27वां मैच आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स पर देख सकते हैं। हिंदी कमेंट्री के लिए मैच स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर देखा जा सकता है।

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका विश्व कप 2019 के 27वें मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका विश्व कप 2019 के 27वें मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल