England vs West Indies 3rd Test day 3
स्टुअर्ट ब्रॉड की घातक गेंदबाजी तथा शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच में रविवार को यहां मजबूत शिकंजा कस दिया। ब्रॉड ने पहली पारी में 31 रन देकर छह विकेट लिये जिससे इंग्लैंड ने तीसरे दिन सुबह के सत्र में वेस्टइंडीज को 197 रन पर आउट करके 172 रन की बढ़त हासिल की। मैच के चौथे और पांचवें दिन बारिश की भविष्यवाणी को देखते हुए इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी दो विकेट पर 226 रन बनाकर समाप्त घोषित की और इस तरह से वेस्टइंडीज के सामने 399 रन का लक्ष्य रखा। वेस्टइंडीज ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट 10 रन बनाये हैं और वह लक्ष्य से अभी 389 रन दूर है।दूसरी पारी
WI 10/2 (6.0)*
पहली पारी
WI 197
ENG 369 & 226/2 d (58.0)
