England vs West Indies 3rd Test Match Match Live Cricket Score : हेलो! इंडिया टीवी के लाइव क्रिकेट ब्लॉग में आपका स्वागत है। इंग्लैंड ने कप्तान जो रूट और पिछले मैच में जीत के नायक बेन स्टोक्स सहित वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन शुक्रवार को यहां चाय के विश्राम तक चार विकेट गंवाकर 131 रन बनाये। टास गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिये उतरे इंग्लैंड ने सलामी बल्लेबाज डॉम सिबले (शून्य) और रूट (17) के विकेट पहले सत्र में जबकि दूसरे टेस्ट मैच में 176 और नाबाद 78 रन की पारी खेलने वाले बेन स्टोक्स (20) और रोरी बर्न्स (57) के विकेट दूसरे सत्र में गंवाये। चाय के विश्राम के समय ओली पोप 24 और पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिये जूझ रहे विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर दो रन पर खेल रहे थे। वेस्टइंडीज की तरफ से केमार रोच ने दो और रोस्टन चेज ने एक विकेट लिया है।
यह तीन मैचों की सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच है। दोनों टीमें एक-एक की बराबरी पर हैं।
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): रोरी बर्न्स, डोमिनिक सिबली, जो रूट (c), बेन स्टोक्स, ओली पोप, जोस बटलर (w), क्रिस वोक्स, डोमिनिक बेस, जोफ्रा आर्चर, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): क्रैग ब्रैथवेट, जॉन कैंपबेल, शाई होप, शमर ब्रूक्स, रोस्टन चेस, जर्मेन ब्लैकवुड, शेन डाउरिच (डब्ल्यू), जेसन होल्डर (सी), रहकेम कॉर्नवाल, केमर रोच, शैनन गेब्रियल
इंग्लैंड पहली पारी
ENG 258/4 (85.4)