1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विलियमसन के अर्धशतक से न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को हराया

विलियमसन के अर्धशतक से न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को हराया

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 13, 2018 05:05 pm IST,  Updated : Feb 13, 2018 05:05 pm IST

कप्तान केन विलियमसन ने अपने आलोचकों को शांत करते हुए अर्धशतक जड़ा जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड ने टी20 त्रिकोणीय श्रृंखला के चौथे मैच में इंग्लैंड को 12 रन से हराकर उसकी फाइनल में जगह बनाने की उम्मीद धूमिल कर दी।

 केन विलियमसन- India TV Hindi
केन विलियमसन

वेलिंगटन: कप्तान केन विलियमसन ने अपने आलोचकों को शांत करते हुए अर्धशतक जड़ा जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड ने टी20 त्रिकोणीय श्रृंखला के चौथे मैच में इंग्लैंड को 12 रन से हराकर उसकी फाइनल में जगह बनाने की उम्मीद धूमिल कर दी। न्यूजीलैंड की ओर से विलियमसन ने 46 गेंद में सर्वाधिक 72 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने भी 65 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड ने पांच विकेट पर 196 रन बनाए। 

इंग्लैंड की टीम इसके जवाब में नौ विकेट पर 184 रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड ने इस जीत के साथ लगातार तीन हार के क्रम को भी तोड़ा। पिछले दो मैचों मे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शिकस्त के बाद जोस बटलर की टीम अब तक टूर्नामेंट में कोई मैच नहीं जीत सकी है। 

न्यूजीलैंड के पास अब शुक्रवार को आकलैंड में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाने का मौका होगा। न्यूजीलैंड की ओर से हांगकांग के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मार्क चैपमैन ने पदार्पण करते हुए 13 गेंद में 20 रन बनाए। वेस्टपैक स्टेडियम की छोटी बाउंड्री को देखते हुए लक्ष्य हासिल किया जा सकता था लेकिन डेविड मलान (59) और सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स (47) के अलावा टीम का कोई अन्य बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 66 रन भी जोड़े। न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट, मिशेल सेंटनर और ईश सोढ़ी ने दो-दो विकेट चटकाए। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल