1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में स्लो ओवर रेट की वजह से निलंबित हुए इयोन मोर्गन

पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में स्लो ओवर रेट की वजह से निलंबित हुए इयोन मोर्गन

 Reported By: Bhasha
 Published : May 15, 2019 06:03 pm IST,  Updated : May 15, 2019 06:03 pm IST

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन को पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में धीमी ओवरगति के कारण एक मैच से निलंबित कर दिया गया जबकि उन्हें मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना भी देना होगा।

Eoin Morgan suspended for slow over rate in second ODI against Pakistan- India TV Hindi
Eoin Morgan suspended for slow over rate in second ODI against Pakistan Image Source : GETTY IMAGES

दुबई। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन को पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में धीमी ओवरगति के कारण एक मैच से निलंबित कर दिया गया जबकि उन्हें मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना भी देना होगा। आईसीसी मैच रैफरियों की पैनल के रिची रिचर्डसन ने मोर्गन को यह सजा सुनाई। इंग्लैंड की टीम निर्धारित समय के भीतर दो ओवर पीछे थी। 

इंग्लैंड के बाकी खिलाड़ियों पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। आईसीसी आचार संहिता की धारा 2.22.1 के तहत धीमी ओवरगति से जुड़े अपराधों में खिलाड़ियों को हर ओवर के लिये मैच फीस का दस प्रतिशत और कप्तान को दुगुनी राशि देनी होती है। 

मोर्गन इस साल में दूसरी बार दोषी पाये गए हैं जिससे उन पर एक मैच का निलंबन भी लगाया गया है। इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टा को भी आईसीसी आचार संहिता के लेवल एक के तहत फटकार लगाई गई है। उन्हें एक डिमेरिट अंक भी दिया गया। पारी के 29वें ओवर में आउट होने पर उन्होंने अपना बल्ला स्टम्प पर दे मारा था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल