1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हर खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता है: अनिल कुंबले

हर खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता है: अनिल कुंबले

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 17, 2020 08:38 am IST,  Updated : Jan 17, 2020 08:38 am IST

पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले का मानना है कि टी20 क्रिकेट की बढ़ते प्रलोभनों के बावजूद अधिकतर खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट में नाम कमाना चाहते हैं। 

हर खिलाड़ी टेस्ट...- India TV Hindi
हर खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता है: अनिल कुंबले Image Source : GETTY

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले का मानना है कि टी20 क्रिकेट की बढ़ते प्रलोभनों के बावजूद अधिकतर खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट में नाम कमाना चाहते हैं। आईसीसी क्रिकेट समिति के प्रमुख कुंबले ने मार्च में खेल की संचालन संस्था के टेस्ट मैचों को चार दिन के करने के प्रस्ताव पर होने वाली चर्चा की अध्यक्षता करेंगे।

कुंबले ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि प्रत्येक टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता है और यह स्पष्ट है। क्रिकेटरों की पीढ़ी निश्चित तौर पर पांच दिनी क्रिकेट चाहती है और यह स्पष्ट है।’’

उन्होंने पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और महिला राष्ट्रीय टीम के वर्तमान कोच डब्ल्यूवी रमन की किताब ‘द विनिंग सिक्सर, लीडरशिप लेसन टु मास्टर’ के लोकार्पण के अवसर पर कहा, ‘‘घरेलू प्रतियोगिताओं विशेषकर रणजी ट्रॉफी खेलने के लिये हर किसी को प्रोत्साहित करना एक चुनौती है।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल