नई दिल्ली: 2 बार के चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स को अपने मुख्य ऑलराउंडर आंद्रे रसेल की कमी खलेगी लेकिन कप्तान गौतम गंभीर चाहते हैं कि उनकी टीम आगामी IPL में जमैका के इस खिलाड़ी की अनुपस्थिति को बढ़िया मौके की तरह इस्तेमाल करे।
खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
रसेल पर स्थान बताने संबंधित डोपिंग रोधी उल्लघंन करने के लिए एक साल का प्रतिबंध लगा हुआ है और KKR के पास अब उनकी जगह शामिल करने के लिए इंग्लैंड के क्रिस वोक्स हैं, जिन्हें नीलामी से चुना गया है। गंभीर ने कहा, ‘जिंदगी में इस तरह के हालात को देखने के 2 तरीके हैं। या तो हम रसेल की अनपुस्थिति को चुनौती के तौर पर देख सकते हैं या फिर इसे बढ़िया मौका समझ सकते हैं। मैं निजी रूप से और बतौर KKR टीम के इसे एक मौके की तरह देख रहा हूं।’
इन्हें भी पढ़ें:
- कोहली ने ''ऑस्ट्रेलिया से दोस्ती ख़त्म'' बयान पर दी सफ़ाई
- IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया मीडिया ने हार की भड़ास निकाली कोहली पर
- टेस्ट सिरीज़ हुई बीती बात, IPL में भाईचारे के साथ खेलेंगे: स्मिथ
- IPL 10: T20 मैचों में 10,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे गेल?
यह पूछने पर कि वोक्स बतौर बल्लेबाज रसेल का स्थान भर सकते हैं तो गंभीर ने एक दिलचस्प जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘शायद मनीष पांडे की बल्लेबाजी और अंकित राजपूत की गेंदबाजी का संयोजन हमें ऐसा प्रदर्शन दिला सकता है जो रसेल करता। सिर्फ वोक्स ही नहीं बल्कि पूरी टीम रसेल की कमी पूरी करने की कोशिश कर सकती है, इसलिए जरूरी नहीं है कि आपको एक ऑलराउंडर की जरूरत पड़े। शायद दूसरी जोड़ी ऐसा कर सकती है।’