1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेश के खिलाफ टी20 के लिये वेस्टइंडीज की टीम में हुई ईविन लुईस की वापसी

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 के लिये वेस्टइंडीज की टीम में हुई ईविन लुईस की वापसी

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 15, 2018 02:41 pm IST,  Updated : Dec 15, 2018 02:41 pm IST

 लुईस ने अक्टूबर में सीमित ओवरों का अनुबंध लेने से इन्कार कर दिया था। वह निजी कारणों से भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में नहीं खेले थे।

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 के लिये वेस्टइंडीज की टीम में हुई ईविन लुईस की वापसी- India TV Hindi
बांग्लादेश के खिलाफ टी20 के लिये वेस्टइंडीज की टीम में हुई ईविन लुईस की वापसी Image Source : GETTY IMAGES

सिलहट (बांग्लादेश)। सलामी बल्लेबाज इविन लुईस को बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिये शनिवार को वेस्टइंडीज की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया। लुईस ने अक्टूबर में सीमित ओवरों का अनुबंध लेने से इन्कार कर दिया था। वह निजी कारणों से भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में नहीं खेले थे। इसके बाद उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ हाल में समाप्त हुई वनडे सीरीज में भी नहीं खेलने का फैसला किया था। 

तेज गेंदबाज केसरिक विलियम्स और शेल्डन कोटरेल की भी टीम में वापसी हुई है जबकि आलराउंडर कीरेन पोलार्ड और ओबेद मैकाय चोटिल होने के कारण बाहर हो गये हैं। पहला टी20 मैच सोमवार को सिलहट में खेला जाएगा। अगले दो मैच 20 और 22 दिसंबर को ढाका में खेले जाएंगे। 

वेस्टइंडीज की टी20 इस प्रकार है : कार्लोस ब्रैथवेट (कैप्टन), डैरेन ब्रावो, शिमरन हेटमायर, फैबियन एलेन, केसरिक विलियम्स, कीमो पॉल, खारी पियरे, इविन लुईस, निकोलस पूरन, रोवमन पॉवेल, दिनेश रामदीन, शाई होप, शेरफेन रदरफोर्ड, शेल्डन कॉटरेल, ओशैन थॉमस। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल