1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेस्ट टीम में जगह बनाने पर है नजर : मिशेल मार्श

टेस्ट टीम में जगह बनाने पर है नजर : मिशेल मार्श

 Written By: IANS
 Published : May 16, 2015 06:31 pm IST,  Updated : May 16, 2015 06:31 pm IST

मेलबर्न: हरफनमौला अस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी मिशेल मार्श ने शनिवार को कहा कि उनका पूरा ध्यान इस समय टेस्ट टीम में जगह पक्की करने पर लगा हुआ है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार मार्श

टेस्ट टीम में जगह...- India TV Hindi
टेस्ट टीम में जगह बनाने पर है नजर : मिशेल मार्श

मेलबर्न: हरफनमौला अस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी मिशेल मार्श ने शनिवार को कहा कि उनका पूरा ध्यान इस समय टेस्ट टीम में जगह पक्की करने पर लगा हुआ है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार मार्श ने कहा, "मैं टेस्ट टीम में लंबे समय के लिए अपनी जगह पक्की करना चाहता हूं। मेरे खयाल से अगर मैं ऐसा करने में सफल रहा और अच्छा प्रदर्शन करता रहा तो भविष्य में एकदिवसीय और टी-20 टीमों में भी मुझे शामिल करने पर विचार किया जा सकता है।"

मिशेल ने पिछले वर्ष दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ हुई टेस्ट श्रृंखला से टेस्ट मैचों में पदार्पण किया और श्रृंखला के चारों मैचों में हिस्सा लिया।

मार्श ने कहा, "मैं पदार्पण टेस्ट मैच में काफी घबराया हुआ था। मेरे लिए यह काफी अलग अनुभव था, क्योंकि 50,000 दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम में सिर्फ 45 दर्शक मौजूद थे। यह किसी अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच में खेलने जैसा बिल्कुल नहीं था।"

मार्श ने कहा, "उसके बाद जब मैं आस्ट्रेलिया लौटा और घरेलू दर्शकों के सामने खेलने उतरा तो वह बहुत ही रोमांचक अहसास रहा। उत्साहित करने वाले दर्शकों से खचाखच भरा स्टेडियम आपको अच्छा करने के लिए प्रोत्साहित करता है।"

मार्श हालांकि भारत के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला में दूसरे मैच के दौरान चोटिल हो गए और उन्हें श्रृंखला से हटना पड़ा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल