1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए फाफ डु प्लेसिस और कगिसो रबाडा की टीम में वापसी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए फाफ डु प्लेसिस और कगिसो रबाडा की टीम में वापसी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 17, 2020 08:00 pm IST,  Updated : Feb 17, 2020 08:23 pm IST

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा और पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी 20 सीरीज के लिए टीम में वापसी हुई है।

Faf du Plessis and Kagiso Rabada return to team for T20 series against Australia- India TV Hindi
Faf du Plessis and Kagiso Rabada return to team for T20 series against Australia Image Source : AP

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा और पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी 20 सीरीज के लिए टीम में वापसी हुई है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने सोमवार को टी20 टीम का ऐलान करते हुए इसकी पुष्टि की। डुप्लेसिस और रबाडा के अलावा एरिक नॉर्जे की भी टीम में वापसी हुई है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला का पहला मैच 21 फरवरी को जोहानिसबर्ग में होगा जबकि अगले दो मैच पोर्ट एलिजाबेथ (23 फरवरी) और केपटाउन (26 फरवरी) में खेले जाएंगे।

क्रिकेटस दक्षिण अफ्रीका ने इस टीम में टेम्बा बावुमा का भी नाम दिया है, लेकिन उनकी फिटनेस को देखते हुए मौका दिया जाएगा। दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 के दौरान बावुमा चोटिल हो गए थे।

टी20 टीम के ऐलान से कुछ घंटों पहले ही डुप्लेसिस ने कप्तानी के पद से इस्तीफा दे दिया है। 

कप्तान छोड़ने का ऐलान करते हुए डुप्लेसी ने कहा, "जब मैंने कप्‍तानी ली तो मैंने वादा किया था कि नेतृत्‍व, प्रदर्शन और सेवा देने में समर्पित रहूंगा। एक टीम के रूप में नए लीडर्स के साथ नई दिशा में आगे बढ़े, जिसमें युवाओं की पीढ़ी भी शामिल रही। मुझे लगता है कि यह दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के हित में होगा कि सभी प्रारूपों से कप्‍तानी छोड़ दूं।"

डुप्लेसिस ने आगे कहा, 'दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट नए दौर में आ गया है, नई लीडरशिप, नए चेहरे, नई चुनौतियां और नई रणनीति। मैं अब भी दक्षिण अफ्रीकी टीम के तीनों फॉरमैट में बतौर खिलाड़ी खेलता रहूंगा।"

दक्षिण अफ्रीका T20I स्क्वाड: क्विंटन डी कॉक (), टेम्बा बावुमा (फिटनेस के अधीन) फाफ डु प्लेसिस, रासी वैन डेर डूसन, डेविड मिलर, पाइट वैन बिलजोन, ड्वाइन प्रीटोरियस, एंडाइल फेहलुकवेओ, जॉन-जोन स्मट्स, कैगिसो रबाडा , तबरिज शम्सी, लुंगी एनगिडी, ब्योर्न फोर्टुइन, एन्रीच नॉर्टजे, डेल स्टेन, हेनरिक क्लासेन

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।