1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फाफ डु प्लेसिस बोले- बॉल टेम्परिंग पर ऑस्ट्रेलिया को ताना नहीं मारेंगे

फाफ डु प्लेसिस बोले- बॉल टेम्परिंग पर ऑस्ट्रेलिया को ताना नहीं मारेंगे

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 02, 2018 04:29 pm IST,  Updated : Nov 02, 2018 04:31 pm IST

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार से शुरू होने वाली वनडे सीरीज में उनके खिलाड़ी गेंद से छेड़छाड़ विवाद का ताना नहीं मारेंगे

फाफ डु प्लेसिस- India TV Hindi
फाफ डु प्लेसिस Image Source : GETTY IMAGES

पर्थ। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार से शुरू होने वाली वनडे सीरीज में उनके खिलाड़ी गेंद से छेड़छाड़ विवाद का ताना नहीं मारेंगे जिसके कारण विपक्षी टीम के तीन खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लग गया था। 

इस विवाद से ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिये पिछले आठ महीने काफी तनावपूर्ण रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम इसके बाद से मैदान पर भी अच्छा नहीं कर सकी है, उसे दक्षिण अफ्रीका से टेस्ट सीरीज से हार के बाद पाकिस्तान से पराजय का मुंह देखना पड़ा और टीम इंग्लैंड से वनडे श्रृंखला में हार गयी। 

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डु प्लेसिस ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उस टेस्ट मैच में खेले थे जिसमें गेंद से छेड़छाड़ वाली घटना हुई थी और जिसके बाद स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और कैमरून बैनक्रोफ्ट पर प्रतिबंध लग गया था। उन्होंने कहा कि उनकी टीम बीते समय की बातों को मैदान पर नहीं लायेगी। 

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता है कि बतौर टीम हम उन बातों को मैदान पर लायेंगे। इसका क्रिकेट से कोई लेना देना नहीं है, यह बीते समय की बात है। हम मैदान पर क्रिकेट ही खेलेंगे।’’ हाल की असफलताओं के बाद ऑस्ट्रेलिया ने टिम पेन को वनडे कप्तानी से हटा दिया और अब यह जिम्मेदारी विस्फोटक बल्लेबाज आरोन फिंच संभालेंगे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल