1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लसिथ मलिंगा की 1 साल बाद श्रीलंकाई टीम में वापसी, एशिया कप के लिए किया गया शामिल

लसिथ मलिंगा की 1 साल बाद श्रीलंकाई टीम में वापसी, एशिया कप के लिए किया गया शामिल

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 01, 2018 08:10 pm IST,  Updated : Sep 01, 2018 10:27 pm IST

मलिंगा के नाम वनडे में 301 और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 90 विकेट है।

लसिथ मलिंगा- India TV Hindi
लसिथ मलिंगा

कोलंबो: श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की आखिरकार एक साल बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी हो गई। उन्हें एशिया कप के लिए 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। 35 साल के मलिंगा ने अपना पिछला वनडे मैच में सितंबर 2017 में भारत के खिलाफ खेला था। वह कभी घुटने की चोट से तो कभी फिटनेस के कारण एक साल से राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे थे। मलिंगा की गैरमौजूदगी में श्रीलंका ने पिछले 12 सीरीज में से केवल दो जीते हैं। 

मलिंगा के अलावा छह मैचों के लिए प्रतिबंधित किए गए दिनेश चांडीमल की भी टीम में वापसी हुई है। वहीं, दानुष्का गुणाथिलाका भी छह मैचों के प्रतिबंध के बाद एशिया कप से राष्ट्रीय टीम में वापसी करेंगे। 

इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा रहे निरोशन डिकवेला, लाहिरू कुमारा, प्रबोथ जयसूर्या और शेहान जयसूर्या टीम में जगह बनाने में विफल रहे हैं। 

एशिया कप में श्रीलंका को अपना पहला मैच 15 सितंबर को दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। 

एशिया कप के लिए श्रीलंका की टीम :- एंजेलो मैथ्यूज (कप्तान), कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, उपुल थरंगा, दिनेश चांडीमल, दानुष्का गुणातिलाका, थिसारा परेरा, दासुन शनाका, धनंजय डी सिल्वा, अकिला धनंजय, दिलरूवान परेरा, अमिला अपोंसो, कसुन रजीता, सुरंगा लकमल, दुष्मंता चमीरा, लसिथ मलिंगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल