1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. करियर का पसंदीदा पल भारतीय टीम में शामिल किया जाना था: विराट कोहली

करियर का पसंदीदा पल भारतीय टीम में शामिल किया जाना था: विराट कोहली

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 15, 2020 03:15 pm IST,  Updated : Jan 15, 2020 03:15 pm IST

विराट ने कहा, ‘‘मैं हैरान हो गया, मुझे पता नहीं चल रहा था कि बैठ जाऊं, खड़ा हो जाऊं, दौड़ने लंगू या फिर कूदने लगूं। मुझे लगता है कि यही ऐसा क्षण रहेगा जो मेरा पसंदीदा पल होगा। ’’  

Virat Kohli - India TV Hindi
Favorite career moment was to be included in Indian team: Virat Kohli  Image Source : GETTY IMAGES

मुंबई। भारतीय कप्तान विराट कोहली के अभी तक के चमकदार करियर में भले ही कितनी भी उपलब्धियां शामिल हों लेकिन बुधवार को उन्होंने कहा कि 2008 में राष्ट्रीय टीम के लिये चुना जाना हमेशा उनके पसंदीदा क्षणों में शुमार रहेगा। कोहली इस समय टेस्ट और वनडे प्रारूप दोनों में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी हैं। उन्होंने यहां ‘ऑडी’ कार लांच कार्यक्रम के मौके पर कहा, ‘‘वह क्षण जो मेरे लिये हमेशा विशेष रहेगा, वो भारतीय टीम में चुने जाने का था। मैं अपनी मां के साथ घर पर खबरें देख रहा था, मुझे कहीं से कोई खबर नहीं मिल रही थी और अचानक से मेरा नाम आया तो मुझे पता नहीं चला कि क्या करूं। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं हैरान हो गया, मुझे पता नहीं चल रहा था कि बैठ जाऊं, खड़ा हो जाऊं, दौड़ने लंगू या फिर कूदने लगूं। मुझे लगता है कि यही ऐसा क्षण रहेगा जो मेरा पसंदीदा पल होगा। ’’

कोहली उस साल अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान थे और इसी साल उन्होंने सीनियर टीम में जगह बनायी थी। उन्होंने कहा, ‘‘जब आप राष्ट्रीय टीम के लिये खेलते हो तो टूर्नामेंट या श्रृंखलायें उपलब्धियां बन जाती हैं। लेकिन आपने जो कड़ी मेहनत की होती है, उसे देखते हुए आठ साल की उम्र से खेलना शुरू करते हुए अपने देश का प्रतिनिधित्व करना, ऐसा अहसास है जिसे आप दोबारा महसूस नहीं कर सकते। ’’ 

कोहली ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय टीम के लिये शुरूआत करने वाला पल मेरे लिये अहम होगा क्योंकि इससे आपको इससे प्रेरणा मिलती है और इससे मेरे पैर जमीन पर रहते हैं और मुझे यह याद रहता है कि मैं कहां से आया हूं। ’’ 

इस शानदार बल्लेबाज ने वनडे में 11,000 से ज्यादा रन जुटाये हैं और टेस्ट में भी 7,000 से ज्यादा रन बना चुके हैं। उनका खेल के सभी तीनों प्रारूप में औसत 50 से ज्यादा का है। उनके टेस्ट और वनडे प्रारूप में मिलाकर 70 शतक हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल