1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अकरम ने की इस खिलाड़ी को खिलाने की वकालत

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अकरम ने की इस खिलाड़ी को खिलाने की वकालत

 Reported By: IANS
 Published : Aug 11, 2020 03:44 pm IST,  Updated : Aug 11, 2020 03:44 pm IST

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने कहा है कि मध्य क्रम के बल्लेबाज फवाद आलम को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तानी टीम में जगह मिलनी चाहिए। 

इंग्लैंड के खिलाफ...- India TV Hindi
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अकरम ने की इस खिलाड़ी को खिलाने की वकालत Image Source : GETTY IMAGES

साउथैम्पटन| पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने कहा है कि मध्य क्रम के बल्लेबाज फवाद आलम को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तानी टीम में जगह मिलनी चाहिए। इंग्लैंड ने मैनचेस्टर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में रोमांचक जीत हासिल कर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।

अकरम ने समा टीवी से बात करते हुए कहा, "अगले मैच में आपको स्पिन की मददगार विकेट नहीं मिलेगी। आप एक स्पिनर के साथ खेल सकते हो और एक अतिरिक्त बल्लेबाज टीम में शामिल कर सकते हो।"

उन्होंने कहा, "आपको मध्य क्रम के बल्लेबाज की जरूरत है और फवाद आलम वो हैं। वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, इसलिए टीम बाएं-दाएं के संयोजन को बनाए रख सकती है।" पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, "प्रथम श्रेमी क्रिकेट में उनका औसत 56 का है। पहले टेस्ट मैच में उन्होंने शतक जमाया था। इसलिए आपको उन्हें मौका देना चाहिए। इसलिए अगर मैं कप्तान होता तो, मैं उन्हें मध्य क्रम में शामिल करता।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल