1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रियल मेड्रिड की जीत से खुश हैं रोहित शर्मा कहा, 'आखिरकार इस साल एक अच्छी खबर मिली'

रियल मेड्रिड की जीत से खुश हैं रोहित शर्मा कहा, 'आखिरकार इस साल एक अच्छी खबर मिली'

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 17, 2020 02:58 pm IST,  Updated : Jul 17, 2020 02:58 pm IST

कोविड-19 के कारण तमाम तरह की गतिविधयां रुकी हुई हैं। कुछ देशों की फुटबॉल लीगों ने इसी बीच मैदान पर वापसी की।

indian cricket, Karim Benzema, la liga, real madrid, rohit sharma, Sergio Ramos, spain, Zinedine Zid- India TV Hindi
Real Madrid and Rohit sharma  Image Source : GETTY/TWITTER- ROHIT SHARMA

भारतीय टीम के क्रिकेटर रोहित शर्मा ने शुक्रवार को फुटबॉल क्लब रियल मेड्रिड को 34वां स्पेनिश लीग खिताब जीतने पर बधाई दी है। रियल मेड्रिड ने विलारियल को 2-1 से हरा ला लीग का खिताब सुनिश्चित कर लिया।

रोहित ने ट्वीट करते हुए लिखा, "झोली में एक और खिताब। इस मुश्किल समय में रियल मेड्रिड निश्चित तौर पर एक टीम की तरह उभरी। बधाई हो।"

उन्होंने कहा, "इस साल आखिरकार एक अच्छी खबर।"

कोविड-19 के कारण तमाम तरह की गतिविधयां रुकी हुई हैं। कुछ देशों की फुटबॉल लीगों ने इसी बीच मैदान पर वापसी की। वहीं क्रिकेट भी इंग्लैंड और वेस्टइंडीज सीरीज के साथ लौट या है और पूरे एहतियात के साथ यह सभी खेल खेले जा रहे हैं।

भारत में हालांकि कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के कारण खेल गतिविधयां कब से शुरू होंगी, यह कहना मुश्किल है। हालांकि अलग-अलग खेलों के खिलाड़ी पूरी सुरक्षा के साथ अभ्यास पर जरूर लौटे हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल