1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेटर मोहम्मद शमी की मुश्किलें बढ़ी, पश्चिम बंगाल में FIR दर्ज हुई

क्रिकेटर मोहम्मद शमी की मुश्किलें बढ़ी, पश्चिम बंगाल में FIR दर्ज हुई

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 09, 2018 11:19 am IST,  Updated : Mar 09, 2018 06:18 pm IST

क्रिकेटर मोहम्मद शमी की मुश्किलें और बढ़ती जा रही हैं. खिलाफ पश्चिम बंगाल के जाधवपुर थाने में शमी के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज की गई है.

Shami- India TV Hindi
Shami

क्रिकेटर मोहम्मद शमी की मुश्किलें और बढ़ती जा रही हैं. खिलाफ पश्चिम बंगाल के जाधवपुर थाने में शमी के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां की शिकायत पर ये एफआईआर दर्ज की है. पुलिस ने IPC की धारा 498-A, 376, 307, 323, 506, 328 और 34 के तहत एफआईआर दर्ज की है. ग़ौरतलह है कि मोहम्मद शमी की पत्नी ने बेवफाई से लेकर मैच फिक्सिंग तक के गंभीर आरोप लगाए हैं.

मोहम्मद शमी की बेवफ़ाई कितना झूठ कितनी सच्चाई

शमी ने इस मसले पर गुरुवार को पहली बार मीडिया के सामने आकर कहा कि मैंने कभी भी मैच फिक्सिंग नहीं की. शमी ने कहा कि मेरी पत्नी मेरा करियर खराब करना चाहती है और उनका कोई बड़ा गेम प्लान है. उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी ने हालांकि उनपर औरतबाजी का आरोप लगाया है लेकिन अभी तक कोई भी लड़की सामने नहीं आई है.

उधर की शमी की पत्नी हसीन जहां ने इंडिया टीवी से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि उनका मानसिक संतुलन खराब नहीं है. शमी ये क्यों नहीं बताता कि उसने पाकिस्तानी लड़की को पैसे क्यों दिए. हसीन जहां ने अपने पुराने आरोपों पर कायम रहते हुए मोहम्मद शमी के आरोपों को झूठा करार दिया और कहा कि उनके पास सभी आरोपों के सबूत हैं.  हसीन जहां ने कहा कि शमी से बड़ा धोखेबाज इस दुनिया में नहीं है. उसने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल