1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दिन-रात टेस्ट मैच के लिए 'ट्विलाइट टिकट' की कीमत जारी

दिन-रात टेस्ट मैच के लिए 'ट्विलाइट टिकट' की कीमत जारी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 18, 2016 09:04 pm IST,  Updated : May 18, 2016 09:04 pm IST

क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने बुधवार को आने वाले सत्र में गाबा में होने वाले दिन-रात्रि टेस्ट मैच के लिए विशेष 'ट्विलाइट टिकटों' की कीमत का ऐलान किया।

Day Night Test Match
- India TV Hindi
Day Night Test Match

एडिलेड: क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने बुधवार को आने वाले सत्र में गाबा में होने वाले दिन-रात्रि टेस्ट मैच के लिए विशेष 'ट्विलाइट टिकटों' की कीमत का ऐलान किया। वयस्कों के लिए टिकटों की शुरुआती कीमत 20 डॉलर रखी गई है। बच्चों के लिए टिकट की कीमत 10 आस्ट्रेलियाई डॉलर और परिवार के लिए टिकट की कीमत 45 आस्ट्रेलियाई डॉलर रखी गई है।

सीए के मुताबिक, एडिलेड में खेले गए पहले दिन-रात्रि टेस्ट मैच में पहली बार जारी किए गए ट्विलाइट टिकटों से दर्शक 15-19 दिसंबर तक पाकिस्तान के खिलाफ गाबा में होने वाले टेस्ट मैच के पहले दिन से चौथे दिन तक के अंतिम दो सत्र देख सकते हैं। सीए के कार्यकारी महाप्रबंधक माइक मैक्केना ने कहा कि ये टिकट ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को मैच देखने का मौका देंगे।

उन्होंने कहा, "पिछले साल एडिलेड में हुए दिन-रात्रि टेस्ट मैच को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। हमें उम्मीद है कि क्वींसलैंड में भी प्रशंसक उसी उत्साह के साथ हिस्सा लेंगे।"सीए ने इस बात की भी पुष्टि की है कि  एडिलेड में होने वाले टेस्ट मैच के टिकट 31 मई 2016 को बेचे नहीं जाएंगे क्योंकि दक्षिण अफ्रीका से इस मैच को दिन-रात्रि का कराने पर चर्चा चल रही है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल