1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बेन स्टोक्स ने इस साथी खिलाड़ी को करार दिया वनडे का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

बेन स्टोक्स ने इस साथी खिलाड़ी को करार दिया वनडे का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 29, 2020 09:47 am IST,  Updated : Apr 29, 2020 10:01 am IST

स्टार इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने टीम के साथी खिलाड़ी जोस बटलर की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये विकेट कीपर बल्लेबाज़ इस समय वाइट बॉल क्रिकेट में दुनिया के सबसे बहुमुखी खिलाड़ियों में से एक है।

For me Jos Buttler is one of the most versatile and best...- India TV Hindi
For me Jos Buttler is one of the most versatile and best ODI players, says Ben Stokes Image Source : IPLT20.COM

स्टार इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने टीम के साथी खिलाड़ी जोस बटलर की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये विकेट कीपर बल्लेबाज़ इस समय वाइट बॉल क्रिकेट में दुनिया के सबसे बहुमुखी खिलाड़ियों में से एक है। स्टोक्स ने राजस्थान रॉयल्स पॉडकास्ट के एपिसोड 5 में टीम के स्पिन सलाहकार और न्यूजीलैंड के स्पिनर ईश सोढ़ी के साथ बातचीत के दौरान ये बात कही।

स्टोक्स ने कहा, "मेरे लिए जोस बटलर इस समय दुनिया के सबसे बहुमुखी और सर्वश्रेष्ठ वनडे खिलाड़ियों में से एक हैं। तुम्हें पता है कि वह तुम्हें ध्वस्त कर सकता है। वह आपको मैदान कहीं भी हिट कर सकता है। वह विश्व कप फाइनल में भी उस तरह की पारी खेल सकता है। वनडे खिलाड़ी के तौर पर उसका कौशल विपक्षी कप्तान या गेंदबाज के लिए एक बुरे सपने की तरह है।"

मेजबान इंग्लैंड ने 2019 में बाउंड्री नियम के आधार पर न्यूजीलैंड को हराकर पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। जीत के लिए 242 रनों का पीछा करते हुए स्टोक्स ने नाबाद 84 रनों की पारी खेली जिसकी बदौलत मेजबान टीम मैच को सुपर ओवर तक ले गई। इसके बाद सुपर ओवर में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला और आखिर में खिताब इंग्लैंड की झोली में गया। इस सुपर ओवर में बटलर और स्टोक्स ने कीवी गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के ओवर में बिना कोई विकेट खोए 15 रन बटोरे थे।

स्टोक्स ने बटलर की फिटनेस की सराहना करते हुए कहा, "जब आप जोस जैसे व्यक्ति को अपनी फिटनेस पर 45 मिनट से एक घंटा अतिरिक्त समय देते हुए देखते हो तो मुझे भी लगता है कि मैं भी बहुत कुछ कर सकता हूं।" बता दें, बेन स्टोक्स और जोस बटलर आईपीएल में एक ही टीम रॉजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल