1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बॉल टेम्परिंग को लेकर बैनक्राफ्ट का खुलासा चौंकाने वाला नहीं : क्लार्क

बॉल टेम्परिंग को लेकर बैनक्राफ्ट का खुलासा चौंकाने वाला नहीं : क्लार्क

 Reported By: Bhasha
 Published : May 17, 2021 01:04 pm IST,  Updated : May 17, 2021 01:04 pm IST

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा कि उन्हें यह जानकर हैरानी नहीं होगी कि 2018 में गेंद से छेड़छाड़ की साजिश के बारे में गेंदबाजों को पता था। 

बॉल टेम्परिंग को लेकर...- India TV Hindi
बॉल टेम्परिंग को लेकर बैनक्राफ्ट का खुलासा चौंकाने वाला नहीं : क्लार्क Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा कि उन्हें यह जानकर हैरानी नहीं होगी कि 2018 में गेंद से छेड़छाड़ की साजिश के बारे में गेंदबाजों को पता था। इस विवाद के कारण आस्ट्रेलिया की हर हाल में जीत दर्ज करने की संस्कृति की समीक्षा की गयी थी। इसके बाद तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ और उप कप्तान डेविड वार्नर पर एक साल का जबकि कैमरन बैनक्राफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगा था।

बैनक्राफ्ट ने गेंद की शक्ल बिगाड़ने में अहम भूमिका निभायी थी। यह मसला पिछले सप्ताह फिर से चर्चा में आया जब बैनक्राफ्ट ने खुलासा किया कि ऑस्ट्रेलिया के तब के गेंदबाजों को इस साजिश की जानकारी थी। क्लार्क ने सोमवार को स्काई स्पोर्ट्स रेडियो से कहा, ‘‘यदि आप उच्चस्तर पर क्रिकेट खेल रहे हो तो आप अपनी रणनीति के बारे में जानते हो। क्या आप ऐसी कल्पना कर सकते हो कि गेंद वापस गेंदबाज को सौंपी जा रही हो और गेंदबाज को इस बारे में पता नहीं हो। कैमरन बैनक्राफ्ट का खुलासा चौंकाने वाला नहीं है।’’

बैनक्राफ्ट के साक्षात्कार के बाद क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने भी बयान जारी करके कहा कि वह घटना की फिर से जांच करने के लिये तैयार है। क्लार्क ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि किसी को इस पर हैरानी होगी कि इसके बारे में तीन लोगों से अधिक को जानकारी थी।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल