1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेश टेस्ट टीम के सलाहकार बन सकते हैं पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच संजय बांगर

बांग्लादेश टेस्ट टीम के सलाहकार बन सकते हैं पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच संजय बांगर

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 18, 2020 05:02 pm IST,  Updated : Mar 18, 2020 05:02 pm IST

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर नील मैकेंजी इस समय सीमित ओवरों के क्रिकेट में बांग्लादेश के बल्लेबाजी सलाहकार हैं।

Sanjay Bangar- India TV Hindi
Sanjay Bangar Image Source : ICC

नई दिल्ली| बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर को राष्ट्रीय टीम का टेस्ट बल्लेबाजी विशेषज्ञ बनाने की पेशकश की है। बीसीबी के एक अधिकारी ने कहा कि बांगड़ से टेस्ट बल्लेबाजी सलाहकार के पद के लिये बात की गई है लेकिन अभी उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला है। 

उन्होंने कहा ,‘‘ उन्हें पेशकश की गई है लेकिन अभी कोई जवाब नहीं मिला है। हमें सुनने को मिला है कि वह दूसरी जगह भी काम कर सकते हैं।’’ 

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर नील मैकेंजी इस समय सीमित ओवरों के क्रिकेट में बांग्लादेश के बल्लेबाजी सलाहकार हैं। बांगड़ 2014 से 2019 तक भारतीय टीम के साथ रहे थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल