1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ग्लोबल टी20 कनाडा के बाद क्रिकेट को अलविदा कह देंगे ब्रैंडन मैकुलम

ग्लोबल टी20 कनाडा के बाद क्रिकेट को अलविदा कह देंगे ब्रैंडन मैकुलम

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 05, 2019 11:58 pm IST,  Updated : Aug 05, 2019 11:58 pm IST

इस 37 वर्षीय खिलाड़ी ने 101 टेस्ट मैचों में 6453 रन बनाये जिसमें 12 शतक दर्ज हैं। उनका उच्चतम स्कोर 302 रन है।

ग्लोबल टी20 कनाडा के बाद क्रिकेट को अलविदा कह देंगे ब्रैंडन मैकुलम - India TV Hindi
ग्लोबल टी20 कनाडा के बाद क्रिकेट को अलविदा कह देंगे ब्रैंडन मैकुलम  Image Source : GETTY IMAGES

आकलैंड। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम ग्लोबल टी20 कनाडा के समाप्त होने के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लेंगे। टोरंटो नेशनल्स की तरफ से खेल रहे मैकुलम ने 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था लेकिन वह विश्व भर के टी20 लीग में खेल रहे थे। 

इस 37 वर्षीय खिलाड़ी ने 101 टेस्ट मैचों में 6453 रन बनाये जिसमें 12 शतक दर्ज हैं। उनका उच्चतम स्कोर 302 रन है। उन्होंने 260 वनडे में 6083 रन बनाये जिसमें पांच शतक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 71 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 2140 रन बनाये। 

मैकुलम ने अपने ट्विटर पेज पर आधिकारिक बयान में कहा, ‘‘मैं आज गर्व और संतुष्टि के साथ जीटी20 कनाडा की समाप्ति के बाद सभी तरह की क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर रहा हूं। मैं यूरो टी20 स्लैम में नहीं खेलूंगा और मैं आयोजकों का उनके समर्थन और मेरे फैसले को समझने के लिये आभार व्यक्त करता हूं। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल