1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धोनी के मुरीद हुए पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज कामरान अकमल, उनकी तारीफ में दिया ये बड़ा बयान

धोनी के मुरीद हुए पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज कामरान अकमल, उनकी तारीफ में दिया ये बड़ा बयान

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 18, 2020 04:56 pm IST,  Updated : Jul 18, 2020 04:56 pm IST

पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल का मानना है कि धोनी जैसे खिलाड़ी बहुत ही कम क्रिकेट में देखने को मिलते हैं। 

MS Dhoni- India TV Hindi
MS Dhoni Image Source : GETTY IMAGES

पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने जहां एक तरफ रोहित शर्मा को वनडे क्रिकेट का बेहतरीन बल्लेबाज बताया वहीं टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर कप्तान महेद्र सिंह धोनी की भी उन्होंने जमकर तारीफ की है। उनका मानना है कि धोनी जैसे खिलाड़ी बहुत ही कम क्रिकेट में देखने को मिलते हैं। 

कामरान अकमल ने एक यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए कहा, "मेरे हिसाब से एमएस धोनी भारतीय टीम के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। उन्होंने भारत के लिए काफी कुछ हासिल किया, जोकि अविश्वसनीय है। उन्होंने जिस तरह से निरंतरता के साथ खेलते हुए वनडे में 50 से ज्यादा की औसत से रन बनाए हैं और कई मैच विनिंग पारियां भी खेली हैं। मुझे याद है पाकिस्तान में उन्होंने हमारे खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। जिस तरह उन्होंने पाकिस्तान ए के खिलाफ केन्या में शुरू किया, उसी तरह अंत किया। वो एक बेहतरीन परफॉर्मर हैं। मैं कहूंगा क्रिकेट में एमएस धोनी जैसे खिलाड़ी बहुत कम आते हैं।"

गौरतलब है की धोनी ना सिर्फ एक शानदार बल्लेबाज रहे बल्कि वो भारत के सफल क्रिकेट कप्तान भी रहे। अपनी कप्तानी में उन्होंने टीम इंडिया को आईसीसी के 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी को जिताया। इस तरह वो भारत को तीनो आईसीसी ट्राफी जिताने वाले एक मात्र भारतीय कप्तान भी है। 

इस तरह धोनी की कप्तानी को लेकर कामरान अकमल ने आगे कहा, "मेरे हिसाब से एमएस धोनी को श्रेय दिया जाना चाहिए। 50 ओवर वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल, चैंपियंस ट्रॉफी। मेरे हिसाब से सभी उपलब्धियां उनकी ही कप्तानी में मिली है।"

वहीं धोनी के बाद जब उनसे रोहित शर्मा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस बल्लेबाज की तारीफ करते हुए कहा, "रोहित काफी शानदार बल्लेबाज हैं। उन्हें देखने में काफी मजा आता है। उनका खेलने का स्तर काफी अलग है। वो केवल एक ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने तीन दोहरे शतक वनडे क्रिकेट में मारे हैं। जबकि 5 शतक उन्होंने पिछले आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में मारे थे।"

ये भी पढ़ें - 'धोनी ने दादा की तरह नहीं तैयार किए मैच विनर्स' गौतम गंभीर के इस बयान पर आकाश चोपड़ा ने जताई असहमति

रोहित की बल्लेबाजी के बारे में अंत में कामरान ने कहा, "उनकी बल्लेबाजी में सबसे ख़ास बात ये होती है जिस तरह वो पॉवर हिटिंग करते हैं। मैं युवाओं से कहना चाहता हूँ कि कृपया रोहित, कोहली और बाबर आजम जैसे बल्लेबज्जों से सीखिए कि कैसे बल्लेबाजी करनी है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल