1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तानी ऑलराउंडर बना यूरो टी-20 स्लैम लीग का आइकन खिलाड़ी

पाकिस्तानी ऑलराउंडर बना यूरो टी-20 स्लैम लीग का आइकन खिलाड़ी

 Reported By: IANS
 Published : May 21, 2019 07:22 pm IST,  Updated : May 21, 2019 07:24 pm IST

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को यूरो टी-20 स्लैम लीग का आइकन खिलाड़ी चुना गया है।

शाहिद अफरीदी और वसीम...- India TV Hindi
शाहिद अफरीदी और वसीम अकरम Image Source : GETTY IMAGES

मुंबई| पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को यूरो टी-20 स्लैम लीग का आइकन खिलाड़ी चुना गया है। दक्षिण अफ्रीका के उपकप्तान ज्यांपॉल ड्यूमिनी और उनके टीम साथी इमरान ताहिर सहित छह खिलाड़ी टूर्नामेंट के मार्की खिलाड़ी के रूप में शामिल होंगे। तीन सप्ताह तक चलने वाला यह टूर्नामेंट आयरलैंड, स्कॉटलैंड और होलैंड्स में 30 अगस्त से शुरू होगी। 

अफरीदी के अलावा शेन वाटसन, ब्रैंडन मैक्कलम, राशिद खान, ड्यूमिनी, ताहिर, क्रिस लिन, बाबर आजम और ल्यूक रोंची मार्की खिलाड़ी के रूप में लीग से जुड़ेंगे। लीग के बाकी दो आइकन खिलाड़ी और एक मार्की खिलाड़ी की घोषणा जल्द ही की जाएगी। 

लीग में आयरलैंड से डबलिन और बेलफास्ट, स्काटलैंड से एडिनबर्ग और ग्लास्गो तथा हॉलैंड्स से एम्सटर्डम और रोट्टेरडम की टीमें ड्राफ्ट के जरिए इन खिलाड़ियों को चुनेगी। टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले अफरीदी ने कहा, "मैं पहले भी लिशेस्टरशायर, डर्बीशायर और केंट के लिए खेल चुका हूं। मुझे उम्मीद है कि वैसी ही पिचें वहां भी होंगी।"

गौरतलब है कि यूरो टी-20 स्लैम लीग का आयोजन 30 अगस्त से 22 सितंबर के बीच होगा। टूर्नामेंट में कुल छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। लीग के मैच डबलिन, एडिनबर्ग और एम्सटरडम में खेले जाएंगे। वसीम और दीलीप को यूरो टी-20 लीग का सलाहकार समिति में शामिल किया गया है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल