1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड के जल्द ही डायरेक्टर बनेंगे पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ

साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड के जल्द ही डायरेक्टर बनेंगे पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ

 Reported By: IANS
 Published : Dec 08, 2019 02:57 pm IST,  Updated : Dec 08, 2019 02:57 pm IST

नेंजानी ने कहा, "मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने ग्रीम स्मिथ को अपने साथ जोड़ लिया है और मैं अगले सप्ताह बुधवार तक इस बात की घोषणा करूंगा।"

Graeme Smith- India TV Hindi
Graeme Smith Image Source : GETTY IMAGE

जोहांसबर्ग| दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ का क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) का क्रिकेट निदेशक बनना तय हो गया है। सीएसए अध्यक्ष क्रिस नेंजानी ने इसकी घोषणा की। नेंजानी ने कहा कि उन्होंने शनिवार को स्मिथ से इस पद पर नियुक्ति के सम्बंध में बात की है।

नेंजानी ने बोर्ड की स्पेशल मीटिंग के बाद कहा, "मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने ग्रीम स्मिथ को अपने साथ जोड़ लिया है और मैं अगले सप्ताह बुधवार तक इस बात की घोषणा करूंगा।"

स्मिथ ने अगर यह काम सम्भाल लिया (जिसकी काफी सम्भावना दिखाई दे रही है) तो फिर उनके पास चयन समिति और कोचिंग स्टाफ के नियुक्ति के लिए सिर्फ दो सप्ताह का समय होगा क्योंकि इंग्लैंड के साथ होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 26 दिसम्बर से खेला जाना है।

इस बीच, सीएसए का संकट अभी भी जारी है क्योंकि नेंजानी ने बोर्ड के अपने साथियों के साथ रिजाइन करने के इंकार कर दिया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल