1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पंड्या के कदरदानों में शामिल हुआ ये पूर्व क्रिकेटर, बोले पंड्या नहीं होते तो टीम इंडिया को मिलती शर्मनाक हार

पंड्या के कदरदानों में शामिल हुआ ये पूर्व क्रिकेटर, बोले पंड्या नहीं होते तो टीम इंडिया को मिलती शर्मनाक हार

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 10, 2018 02:13 pm IST,  Updated : Jan 10, 2018 02:15 pm IST

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने पहले टेस्ट में 95 गेंद में 93 रन बनाये और दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में 27 रन देकर दो विकेट लिये।

हार्दिक पंड्या- India TV Hindi
हार्दिक पंड्या

केपटाउन: टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने पहले टेस्ट में 95 गेंद में 93 रन बनाये और दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में 27 रन देकर दो विकेट लिये दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला लांस क्लूसनर ने कहा कि हार्दिक पंड्या भारत के लिये बेहतरीन हरफनमौला साबित हो सकते हैं। 

क्लूसनर ने,‘‘ भारत की पहली पारी में उसकी बल्लेबाजी बेहतरीन थी। उसने टीम को दबाव से निकालकर दक्षिण अफ्रीका पर दबाव बनाया। वह भारत के लिये धरोहर साबित होगा। अभी वह सीख रहा है और अगर अपनी गेंदबाजी में रफ्तार शामिल कर ले तो उम्दा हरफनमौला बन सकता है।’’ 

पंड्या अपने संक्षिप्त कैरियर में ही टीम का अभिन्न हिस्सा बन गए हैं। सीमित ओवरों के क्रिकेटमें उनका रिकार्ड बल्ले और गेंद दोनों से शानदार है। क्लूसनर ने कहा ,‘‘ वह भविष्य में शानदार हरफनमौला साबित होगा। कई मौकों पर नाकामी भी मिलेगी लेकिन उसे सकारात्मक सोच के साथ हौसलाअफजाई की जरूरत है।’’ 

उन्होंने कहा ,‘‘भारत पहले मैच की हार से काफी कुछ सीख सकता है। पंड्या यदि वह पारी नहीं खेलता तो परिणाम और बदतर होता। भारत के लिये यह सबक है और अब उसे अधिक मजबूती से तेज गेंदबाजों की चुनौती का सामना करना होगा ’’ 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल