1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पूर्व कप्तान डेरेन सैमी बने क्रिकेट वेस्टइंडीज बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सदस्य

पूर्व कप्तान डेरेन सैमी बने क्रिकेट वेस्टइंडीज बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सदस्य

 Reported By: IANS
 Published : Jun 23, 2021 07:37 pm IST,  Updated : Jun 23, 2021 07:37 pm IST

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डेरेन सैमी क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सदस्य बनाए गए हैं। 

पूर्व कप्तान डेरेन...- India TV Hindi
पूर्व कप्तान डेरेन सैमी बने क्रिकेट वेस्टइंडीज बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सदस्य Image Source : GETTY

एंटिगा| वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डेरेन सैमी क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सदस्य बनाए गए हैं। 14 वर्षो से भी अधिक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव रखने वाले सैमी के नेतृत्व में विंडीज ने 2012 और 2016 टी20 विश्व कप का खिताब जीता था।

सैमी को क्विन एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश अंपायर का अवॉर्ड भी मिला है। वह पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की टीम पेशावर जाल्मी के मुख्य कोच हैं और कैरेबियन प्रीमियर लीग की टीम सेंट लुसिया जोउक्स के क्रिकेट सलाहकार हैं।

सीडब्ल्यूआई ने बयान जारी कर कहा, "सीडब्ल्यूआई के बोर्ड ऑफ डायेरक्टर में सैमी की नियुक्ति दो मूलभूत सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए की गई है जिन्होंने पिछले दो वर्षों से सीडब्ल्यूआई की सुधार रणनीति को निर्देशित किया है। सैमी की नियुक्ति एक नए और अधिक युवा ²ष्टिकोण को जोड़ेगी।"

सैमी ने कहा, "सीडब्ल्यूआई डायरेक्टर के तौर पर नियुक्त होना मेरे लिए एक अन्य बेहतरीन अवसर है। मैं इसके लिए उत्साहित हूं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल