नयी दिल्ली: भारत और श्रीलंका के बीच तीन टेस्ट की श्रंखला के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन बुधवार को रन भी बने, विकेट भी गिरे और साथ ही 9 रिकार्ड भी बन गए। श्रीलंका का ये भारत के खिलाफ दूसरी बार सबसे कम स्कोर है। इससे पहले वह 1994 में अहमदाबाद टेस्ट की पहली पारी में 119 रन पर ऑल आउट हो गई थी। गेंदबाज़ी में जहां रविचंद्रन अश्विन (46-6 विकेट) ने धमाल किया वहीं कप्तान विराट कोहली (नाबाद 45), शिखर धवन (नाबाद 53) ने भारत के लिए ठोस नींव रख दी। इस दौरान 9 रिकार्ड्स भी बन गए।
इंडियाटीवी आपको बता रहा है कैसे बने ये रिकार्ड।

1-विराट कोहली कप्तान बनने के बाद से पांच बॉलर खिलाने की वकालत करते रहे हैं। उनका कहना है कि टेस्ट मैच जीतने के लिए 20 विकेट लेना ज़रुरी होता जिसके लिए पांच बॉलर खिलाने चाहिए। विराट पहले टेस्ट में पांच बॉलर खिला रहे हैं जिसमें तीन स्पिनर हैं। इसके पहले भारत ने यहां 1997 में तीन स्पिनर खिलए थे और श्रीलंका ने 6 पर 952 रन बनए थे।

2-अश्विन ने इस टेस्ट की पहली पारी में 46 रन देकर 6 विकेट लिए हैं। वह विदेश में दो बार पहली पारी में पांच या इससे ज़्यादा विकेट लेने वाले बॉलर हैं। उन्होंने इसी साल बांग्लादेश के ख़िलाफ़ 87 रन देकर 5 विकेट लिए थे।